लाखों बीएसएनएल उपभोक्ताओं के लिए जरुरी खबर है। अब उन्हें अपना मोबाइल नंबर कनेक्शन जारी रखने के लिए जरुरी काम करना होगा। निगम ने इसकी पहल भी कर दी है। आइए जानते हैं क्या करना होगा-
विज्ञापन
2 of 8
दरअसल सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर अमल करते हुए बीएसएनएल ने अपने सभी मोबाइल कनेक्शन उपभोक्ताओं को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत सभी उपभोक्ताओं के नंबर आधार से लिंक किए जाएंगे। आगे जानिए कहां लिंक होंगे नंबर-
विज्ञापन
3 of 8
इसके लिए निगम ने बाकायदा कार्य योजना को तैयार कर कार्य शुरू कर दिया है। इस योजना में उपभोक्ता आधार पर दर्ज पते के साथ वर्तमान पता भी जारी रख सकता है । उपभोक्ता अपने सिम कार्ड को बीएसएनएल फ्रें चाइजी, उपभोक्ता सेवा केंद्र पर ले जाकर लिंक करा सकते हैं।
4 of 8
सुप्रीम कोर्ट फर्जी आईडी पर मोबाइल कनेक्शन के मामले सामने आने पर इस पर रोक लगाने के उद्देश्य से सभी मोबाइल प्रदाता कंपनियों को इसे आधार से लिंक किए जाने के आदेश दिए हैं। इसी पर बीएसएनएल ने अपने सभी मोबाइल उपभोक्ताओं के कनेक्शन आधार से लिंक करने की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन
5 of 8
बीएसएनएल कनेक्शन को आधार से लिंक किए जाने और केवाईसी सुविधा देने को स्फिट ऐप जारी की है। मुख्य महाप्रबंधक एसके गुप्ता ने बताया कि ईकेवाईसी सुविधा सभी उपभोक्ता सेवा केंद्रों और फ्रेंचाइजी और चिन्हित रिटेलर्ज के पास उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
6 of 8
बीएसएनएल के महाप्रबंधक एमसी सिंह ने कहा कि निगम निजी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रहा है। इसलिए उपभोक्ताओं को वॉयस और डाटा के किफायती प्लान मार्केट में उतारे हैं। बीएसएनएल ने प्लान 444 जारी किया है। इसमें चार जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा और इसकी वैद्यता 90 दिन होगी। वर्तमान में 4 जीबी रोजाना डाटा देने वाली बीएसएनएल एक मात्र कंपनी है ।
विज्ञापन
7 of 8
बीएसएनएल अपने सभी 22 लाख उपभोक्ताओं को लिंक करने के साथ ही अब बीएसएनल के नए कनेक्शन को आधार से लिंक करने के बाद ही एक्टिवेट कर देगा।
बीएसएनएल के हिमाचल प्रदेश मुख्य महाप्रबंधक एच के गुप्ता ने मोबाइल कनेक्शन को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया का शुभारंभ भी कर दिया है। बीएसएनल ने 6 फरवरी तक पूरे प्रदेश भर के 22 लाख उपभोक्ताओं को आधार से लिंकेज करने का लक्ष्य तय किया है। इसे हर हाल में बीएसएनएल पूरा करेगा।