फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, न्यू ईयर का जश्न कैसे बना स्पेशल, बर्फबारी में झूम रहे सभी

Tue, 03 Jan 2017 03:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
बरसों बाद क्रिसमस की तरह न्यू ईयर पर भी बर्फबारी का तोहफा क्या मिला कि हजारों सैलानी शिमला पहुंच गए। नए साल की शाम भी शिमला के साथ लगते इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। न्यू ईयर पर शिमला पहुंचे सैलानियों के लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं ‌था।
विज्ञापन

2 of 7
जश्न की शाम ही बर्फबारी में खेलने का मौका मिल गया। सैलानी होटलों से बाहर निकलकर चोटियों पर रवाना हो रहे हैं। एक दूसरे पर बर्फ फेंकने के अलावा जमकर फोटो भी खींच रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
सभी इन मौकों और मस्‍ती के नजारों को सहेजकर रखना चाहते हैं। शिमला के कुफरी में बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है जिसका सैलानी जमकर मजा ले रहे हैं।

4 of 7
वहीं, जो सैलानी अभी तक शिमला नहीं पहुंचे हैं उनके लिए भी अच्छी खबर आ रही है। वे भी जल्‍द ही हिमाचल पहुंच जाएं।
विज्ञापन

5 of 7
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन तक हिमाचल में बारिश और बर्फबारी होने के आसार बन गए हैं। ऐसे में आप भी जल्द से जल्द शिमला पहुंच जाएं।
विज्ञापन

6 of 7
कई स्‍थानों पर सड़कें भी बंद हो रही हैं। मगर ज्यादातर जगहों पर सैलानी अभी भी आसानी से पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बर्फबारी की खबर मिलते ही शिमला में सैलानियों की गाड़ियां की कतारें लगना शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें