नमकीन के इन पैकेट्स से दो हजार और पांच सौ रुपए के नए नोट निकल रहे हैं। दुकानों पर इस नमकीन की जमकर खरीदारी भी हो रही है। मगर ये नए नोट दुकानदारों के साथ साथ आम जनता को मुश्किल में डाल रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
दुकानदारों के अनुसार इन दिनों एक नमकीन कंपनी ने ऑफर गिफ्ट के तहत नमकीन के पैकेट में 500 और 2000 रुपए के नोट देना शुरू किए हैं। इससे एकाएक नमकीन की भी जमकर खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन
3 of 6
मगर नए नोट जैसे दिखने वाले ये नोट नकली हैं और बच्चों के लिए निकाले गए हैं। मगर आकार और रंग के हिसाब से ये बिल्कुल असली लगते हैं। इनमें फर्क सिर्फ इतना है कि इनमें रिजर्व बैंक की जगह मनोरंजन बैंक लिखा हुआ है। अब बताते हैं कि ये कैसे जनता और दुकानदारों के लिए मुसीबत बन रहे हैं।
4 of 6
दरअसल कुछ लोग इन नोटों का चालाकी से इस्तेमाल भी कर रहे हैं। आम जनता को अभी नए नोट के सिक्योरिटी फीचर्स की ज्यादा जानकारी नहीं है। हिमाचल के जिला मंडी और कांगड़ा में ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें कुछ लोगों ने दुकानदारों से इन नकली नोट के जरिए सामान खरीद लिया।
विज्ञापन
5 of 6
इसका खुलासा तब हुआ जब कुछ लोगों ने बच्चों के पास ये नोट देखें। नमकीन के पैकेट से ये पैसे निकल रहे हैं। यही नहीं, कुछ लोग 2000 के नोट देकर उसके खुले पैसे भी ले रहे हैं।
जो लोग इस ठगी का शिकार हुए हैं, उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत भी दी है। पुलिस का कहना है कि नए नोट को तभी लें जब सुनिश्चित हो जाएं कि ये असली हैं। यदि आपके पास भी किसी से नए नोट लें तो उसे अच्छी तरह से चैक कर लें।