यहां पर तेजधार हथियार से शख्स को मौत के घाट उतारा गया और इसके बाद घर के समीप ही रास्ते में उसके शव को जला दिया गया। मामला हिमाचल प्रदेश सोलन जिला का है।
तस्वीरें: पहले बेरहमी से कत्ल और फिर जला डाला
2 of 5
मामला हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला कंडाघाट पपलोल गांव का है। यहां पर एक शख्स की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। कातिलों ने लाश को जलाने की कोशिश भी की है। अधजली लाश को हत्यारों ने घर के समीप ही रास्ते में फैंका है।
तस्वीरें: पहले बेरहमी से कत्ल और फिर जला डाला
3 of 5
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की लेकिन किसी ने चीख पुकार सुनी न लाश को जलते देखा। फोरेंसिक टीम की पड़ताल के बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया है। हत्या की धारा लगाकर मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले से क्षेत्र के लोग खौफजदा हैं।
तस्वीरें: पहले बेरहमी से कत्ल और फिर जला डाला
4 of 5
पुलिस के अनुसार जयगोपाल (48) अविवाहित था और मजदूरी करता था। जयगोपाल के बड़े भाई ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे तक वह घर पर ही था।
आग हत्या के बाद लगाई या पहले यह फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद पता चलेगा। हालांकि पुलिस को यह पता चला है कि जयगोपाल रात को किसी दोस्त के घर गया था। वहां शराब पी थी और किसी बात पर झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद जयगोपाल वहां से वापस आ गया था।