फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: मां ने 12 और बेटी ने तीन घंटे दौड़कर बनाया कीर्तिमान

Mon, 11 Mar 2019 09:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
1 of 6
कल्पना परमार
सोलन की इंटरनेशनल रनर कल्पना परमार ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। टफमैन की ओर से देवी लाल स्टेडियम पंचकूला में 9 और 10 मार्च को उन्होंने 12 घंटे स्टेडियम रन करने का कीर्तिमान स्थापित किया है। 
विज्ञापन

2 of 6
रविवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक कल्पना परमार ने दौड़ पूरी की। ऐसा करने वाली कल्पना परमार प्रदेश की पहली धावक बन गई हैं। कल्पना परमार की 14 वर्षीय बेटी दीया कपूर ने भी 3 घंटे का स्टेडियम रन किया। 
विज्ञापन

3 of 6
कल्पना परमार ने बताया कि पहली बार उन्होंने मुंबई में दो साल पहले 2 घंटे का स्टेडियम रन किया था और इस बार पंचकूला में टफमैन स्टेडियम रन में उन्होंने 12 घंटे दौड़ने का फैसला लिया और बेहतर टाइमिंग के साथ इस चुनौती भरी दौड़ को पूरा किया।

4 of 6
45 वर्षीय कल्पना परमार सोलन के ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इतिहास विषय की प्रवक्ता हैं। हाल ही में देहरादून में नेशनल मास्टर गेम्स में कल्पना परमार ने 10 हजार मीटर में गोल्ड और दो रिले रेस में सिल्वर और ब्रांज मेडल जीता है।
विज्ञापन

5 of 6
कल्पना परमार ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य 31 मार्च को चंडीगढ़ के मोहाली में होने वाली डेली वर्ल्ड मैराथन को जीतना है। इसमें वह 42 किलोमीटर दौड़ेंगी। देवी लाल स्टेडियम पंचकूला में स्टेडियम रन में कल्पना परमार की बेटी दीया कपूर ने भी तीन घंटे का स्टेडियम रन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्टेडियम रन में देश भर के करीब 400 एथलीटों ने भाग लिया। इसमें 14 वर्षीय दीया कपूर स्टेडियम रन में सबसे कम उम्र की एथलीट थी। दीया कपूर सोलन के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल सोलन में 10 कक्षा में पढ़ रही हैं। दीया ने बताया कि इस बार सर्दी ज्यादा होने के कारण ज्यादा अभ्यास नहीं कर पाई थी, लेकिन मां भी उसी स्टेडियम में दौड़ रही थी। उनके साथ-साथ दौड़ती रही और अपना इवेंट पूरा किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें