फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: मिस इंडिया का ताज पाने के लिए सुंदरियों ने रैंप पर बिखेरा हुस्न का जलवा

Tue, 14 Mar 2017 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 10
रंग-बिरंगे परिधानों में सजीं मॉडल्स जब ऑलीशान रैंप पर उतरीं तो पूरा हाल सीटियों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। रविवार को होटल रेडिशन शिमला में कैटवॉक करतीं हिमाचल की बालाओं ने सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

2 of 10
मौका था एफबीबी कलर्स फेमिना की ओर से मिस इंडिया-2017 के लिए ऑडिशन का। दोपहर दो बजे शुरू हुए कार्यक्रम में प्रदेश की करीब 125 बालाओं ने हुस्न के जलवे बिखेरे।
विज्ञापन

3 of 10
इनमें अंकिता डोगरा, शिखा सूद और संतोषी रणावत को गोल्डन टिकट मिला। मिस इंडिया रह चुकीं डॉ. पूजा नेगी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

4 of 10
प्रतियोगिता में तीन राउंड हुए। पहले राउंड में प्रतिभागियों ने विभिन्न परिधानों में रैंपवॉक कर जलवे दिखाए। दूसरा राउंड इंट्रोडक्शन का था।
विज्ञापन

5 of 10
अंत में प्रश्नोत्तरी राउंड हुआ। तीनों राउंड के बाद प्रतियोगिता के विजेता चुने गए। गोल्डन टिकट पाने वाली तीनों प्रतिभागी 16 अप्रैल को दिल्ली में नॉर्थ जोन के ऑडिशन में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

6 of 10
इस दौरान अंकिता, सुनिधि शर्मा, स्वाति शर्मा, रचिता जोशी, श्रुति सैनी, शीतल, रितु, अंकिता डोगरा, दीक्षा डोगरा, निधि गांगटा, संतोषी राणावत, शिखा, सलोनी, मोनिका, आंचल, श्रेया मोक्टा, नेहा, आयुषी सेठी, मंजू राणा, बबली और अन्य प्रतिभागी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

7 of 10
ऑडिशन में गोल्डन टिकट विजेता अंकिता डोगरा अंकिता डोगरा, शिखा सूद और संतोषी राणावत जज डॉ. पूजा नेगी के साथ।

8 of 10
ऑडिशन में गोल्डन टिकट की विजेता अंकिता डोगरा ने मंच प्रदान करने के लिए एफबीबी का धन्यवाद किया। कहा कि अगले पड़ाव के लिए और ज्यादा मेहनत करेंगी। अंकिता ने एचपीयू से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री की है। वे नारकंडा की रहने वाली हैं।

9 of 10
शिखा सूद ने बताया कि टिकट जीतकर उत्साहित हूं। उन्होंने कहा कि फैशन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हूं। शिखा ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज दिल्ली से पढ़ाई की है। वे सोलन जिले के बद्दी की रहने वाली हैं।
विज्ञापन

10 of 10
संतोषी राणावत ने कहा कि गोल्डन टिकट जीतकर दिल्ली में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है। कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से प्रतियोगिता जीतना चाहती हैं। संतोषी ने हमीरपुर कॉलेज से पीजी की डिग्री ली है। वे हमीरपुर की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें