जिला कुल्लू और लाहौल में मूसलाधार बारिश और बर्फबारी से घाटी में जनजीवन ठहर गया है। सोमवार रात को रोहतांग में 60 सेंटीमीटर, मढ़ी में 45, कोकसर में 30, जलोड़ी दर्रे पर 25, केलांग में 12 और मनाली 10 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड हुई। ताजा बर्फबारी से हाईवे 305 के बहाल होने का इंतजार लंबा खिंचता जा रहा है।