फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट बैन से आई एक और मुसीबत, बंद हुए ज्यादातर एटीएम, तस्वीरें

Sun, 13 Nov 2016 12:03 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : अमर उजाला
पुराने नोट बैन होने के बाद लोगों की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। अब एकाएक सभी बैंकों के ज्यादातर एटीएम भी फिर बंद हो गए हैं। जनता बेहाल हो गई है। आइए जानते हैं कहां क्या है स्थिति-
विज्ञापन

2 of 9
हिमाचल में ज्यादातर शहरों में बैंकों के अधिकतर एटीएम आउट ऑफ ऑर्डर हो गए हैं। इनमें शुक्रवार को तो पैसे निकालने की सुविधा दी गई थी लेकिन शनिवार को पैसे नहीं निकल रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 9
शिमला शहर की ही बात की जाए तो यहां भी ज्यादातर बैंकों के एटीएम बंद हो गए हैं। यहां तक कि बैंक शाखाओं के साथ लगती मशीनों में भी पैसा नहीं है। 100-100 के नोटों की सप्लाई खत्म होने से मशीनें खाली पड़ी हैं। एटीएम ठप होने से लोगों में लगातार गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

4 of 9
कांगड़ा, ऊना, मंडी और शिमला शहर के कई एटीएम सुबह से ही आउट ऑफ ऑर्डर चल रहे हैं। इनमें एसबीआई, पीएनबी समेत तमाम नामी बैंकों के एटीएम भी ठप पड़े हैं। नए नोट अभी एटीएम में नहीं मिल रहे हैं और 100-100 के नोटों का स्टॉक भी खत्म हो गया है।
विज्ञापन

5 of 9
वहीं, कई बैंकों के एटीएम ऐसे भी हैं जो नोट बैन के बाद से ही बंद पड़े हुए हैं। छोटे शहरों में सिर्फ एक बार ही पैसों की भरपाई इन मशीनों में की गई है जिसके खाली होने के बाद ये मशीनें अब बंद हैं।
विज्ञापन

6 of 9
हालांकि, बैंकों में कैश एक्सचेंज का काम जोरों पर है लेकिन जो लोग एटीएम से पैसों की निकासी करने पहुंच रहे हैं, उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है।
विज्ञापन

7 of 9
वहीं, जिन लोगों ने अपने खाते में पुराने नोट जमा भी करवा दिए हैं वे भी एटीएम सुविधा से वंचित हैं। इसके अलावा बैंकों में भारी भीड़ के चलते वे पैसे भी नहीं निकलवा पा रहे हैं।

8 of 9
कैश जमा करवाने और पुराने नोट बदलवाने के लिए बैंक में लगी लाइनें
विज्ञापन

9 of 9
एटीएम से पैसे निकालने के लिए लगी लंबी लाइन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें