फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने किया कुछ ऐसा कि मंच छोड़ चलते बने भाजपा विधायक

विज्ञापन
1 of 8
भाजयुमो के पंच क्रांति कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक सुरेश भारद्वाज को अपना भाषण बीच में ही रोकना पड़ा। हुआ यूं शिमला के लांगवुड के नजदीक कार्यक्रम में भाजपा विधायक उपलब्धियां बता रहे थे। केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी जागरूक कर रहे थे। फोटो: नरेश भारद्वाज
Trending Videos
विज्ञापन

युवक ने किया कुछ ऐसा कि मंच छोड़ चलते बने भाजपा विधायक

2 of 8
इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने कुछ ऐसी हरकत कर दी कि भाजपा विधायक को बीच में ही भाषण रोकना पड़ा।
विज्ञापन

युवक ने किया कुछ ऐसा कि मंच छोड़ चलते बने भाजपा विधायक

3 of 8
इस शख्स ने विधायक को भाषण के बीच में टोक दिया और हाथ जोड़ कहने लगा कि आप लोग पिछली बार भी आए थे। आपने यहां रहने वाले लोगों से वायदा कर गए थे कि ढारे में रहने वाले लोगों को मकान बनाने के लिए जमीन देंगे। ढारों के आसपास लंबी लंबी घास उग आई है, इसे भी नहीं हटवाया गया। वोट मांगने आते हो, वायदा करते हो, उसके बाद कोई काम नहीं होता।

युवक ने किया कुछ ऐसा कि मंच छोड़ चलते बने भाजपा विधायक

4 of 8
उसकी बात सुनकर विधायक ने कहा कि आप बैठ जाइए, यहां कुछ और बात चल रही है। इसको समझें, लेकिन वह मानने के मूड में नहीं था। वहां बैठी दो महिलाओं ने भी विधायक के सामने इन बातों का समर्थन किया। इसी बीच भाजयुमो के कार्यकर्ता ने उस व्यक्ति को समझाने का भरपूर प्रयास किया। विधायक को अपनी बात बीच में ही रोकनी पड़ी और कार्यक्रम को जल्द निपटाना पड़ा।
विज्ञापन

युवक ने किया कुछ ऐसा कि मंच छोड़ चलते बने भाजपा विधायक

5 of 8
कार्यक्रम में मौजूद लोग भी इस शख्स को समझाते रहे लेकिन इसने अपनी बात जारी रखी।
विज्ञापन

युवक ने किया कुछ ऐसा कि मंच छोड़ चलते बने भाजपा विधायक

6 of 8
ये शख्स ‌सिर्फ यही कहता रहा कि हम लोग आपको सिर्फ वोट मांगने ‌के वक्‍त याद आते हैं।
विज्ञापन

युवक ने किया कुछ ऐसा कि मंच छोड़ चलते बने भाजपा विधायक

7 of 8
युवक को समझाते भाजपा के कार्यकर्ता।
विज्ञापन

युवक ने किया कुछ ऐसा कि मंच छोड़ चलते बने भाजपा विधायक

8 of 8
भाजयुमो की ओर से पंचक्रांति कार्यक्रम के तहत कन्या शक्ति क्रांति एवं स्वच्छता क्रांति का कार्यक्रम वार्ड नंबर 1 लांगवुड के नजदीक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सफाई कर्मियों को स्वच्छता अभियान के तहत साबुन दिए गए। युवाओं एवं बच्चों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें