फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हिमाचल के इन पर्यटन स्थलों में बर्फ के बीच क्रिसमस को बनाएं यादगार, देखें शानदार नजारे

Thu, 24 Dec 2020 06:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
क्रिसमस के लिए हिमाचल पहुंचे सैलानी - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में क्रिसमस पर भले ही बर्फबारी की संभावना कम है, लेकिन प्रदेश में कई पर्यटन स्थल पहले ही बर्फ से लकदक हैं। ये पर्यटन स्थल आपके क्रिसमस को यादगार बना सकते हैं। मनाली, लाहौल, अटलटनल, डलहौजी, खज्जियार, त्रियुंड आदि पर्यटन स्थलों में बर्फ के बीच क्रिसमस मनाने का आनंद लिया जा सकता है। वहीं, प्रदेश सरकार के नाइट कर्फ्यू को रात 9 बजे की जगह 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू करने और रविवार को होटल, रेस्तरां और ढाबे खुलने रखने में छूट देने के फैसले से पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं। होटलों में 80 तक ऑक्यूपेंसी चल रही है, कारोबारियों को ऑक्यूपेंसी 100 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है। क्रिसमस के लिए शिमला, मनाली, धर्मशाला में सैलानी पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
अटल टनल पर सैलानी - फोटो : अमर उजाला
हालांकि रात 10 बजे के बाद क्रिसमस मनाने की मनाही है। कोरोना के चलते रात 10 से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।  शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सूद ने कहा कि नाइट कर्फ्यू में ढील देने से क्रिसमस और न्यू ईयर पर शिमला आने वाले सैलानी अब रात 10 बजे तक घूमने का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 7
शिमला शहर - फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं वीकेंड पर रविवार को शिमला पहुंचने वाले सैलानियों को होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट बंद होने के कारण खाने-पीने की चीजों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। कहा कि क्रिसमस और न्यू ईयर पर शिमला आने वाले सैलानी अपनी छुट्टियों का आनंद ले सकेंगे और शहर के पर्यटन कारोबारियों को भी इसका लाभमिलेगा। 

4 of 7
लाहौल में सैलानी - फोटो : अमर उजाला
गाला नाइट और पार्टियों का नहीं होगा आयोजन
क्रिसमस और न्यू ईयर पर शहर के होटलों में गाला नाइट तथा स्पेशल पार्टियों का आयोजन नहीं हो पाएगा। सरकार ने कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए 50 से अधिक लोगों के एक स्थान पर इक्ट्ठा होने पर लगाईरोक बरकरार रखी है, जिसके चलते गाला नाइट और पार्टियां नहीं होंगी।
विज्ञापन

5 of 7
अटल टनल - फोटो : अमर उजाला
वहीं, क्रिसमस मनाने के लिए सैलानी पर्यटन नगरी मनाली पहुंच रहे हैं। कोरोना के चलते इस बार पर्यटन नगरी मनाली में क्रिसमस का जश्न फीका ही रहेगा। हालांकि सरकार ने नाइट कर्फ्यू को रात दस बजे तक बढ़ाने से कुछ राहत दी है। मगर इस बार मनाली पर्यटन निगम की ओर से क्रिसमस क्वीन के साथ अन्य गतिविधियां नहीं होंगी। वहीं मनाली के निजी होटलों में भी क्रिसमस का जश्न नहीं होगा और न ही डीजे की धुन पर पर्यटक मस्ती कर सकेंगे। मनाली के होटलों की आक्यूपेंसी भी 40 फीसदी तक चल रही है। जो पिछले साल के 70 फीसदी के मुकाबले 30 प्रतिशत कम हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
लाहौल में सैलानी - फोटो : अमर उजाला
विंटर सीजन के लिए लाहौल-स्पीति प्रशासन ने सिस्सू हेलीपैड को पार्किंग के लिए खोल दिया है।  समर सीजन में भारी संख्या में सैलानियों के अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पहुंचने को लेकर भी प्रशासन ने कमर कस ली है। ऐसे में नॉर्थ पोर्टल के गुफा होटल के पास एक हजार वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अटल टनल नॉर्थ पोर्टल - फोटो : अमर उजाला
अटल टनल रोहतांग खुलने के बाद शांत शीत मरुस्थल लाहौल में दिसंबर महीने में भी हलचल देखने को मिल रही है। शून्य से नीचे तापमान में घाटी के लोग इन दिनों घरों में दुबकने को मजबूर हैं लेकिन टनल के नॉर्थ पोर्टल पर पर्यटक ठंड की परवाह किए बगैर अठखेलियां करने पहुंच रहे हैं।  टनल के नॉर्थ पोर्टल पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। प्रदेश में 27 और 28 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि 26 दिसंबर को उच्च पर्वतीय भागों में बर्फबारी के आसार हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें