समर टूरिस्ट सीजन के दौरान हिल्सक्वीन शिमला आने वाले सैलानियों के लिए रेलवे ने नई सौगात दी है। रेलवे के अंबाला मंडल की ओर से कालका-शिमला ट्रैक पर शनिवार से नई लग्जरी एसी ट्रेन सेवा शुरू की गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पहले ही दिन कालका से शिमला आते हुए यह ट्रेन पैक रही। रेलवे ने रेल मोटर कार की टाइमिंग पर लग्जरी एसी ट्रेन सेवा शुरू की है। इस ट्रेन का प्रति सीट किराया 665 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इस ट्रेन की खास बात यह है कि इसमें सैलानी पांच घंटे में कालका से शिमला का सफर तय कर पाएंगे। कालका-शिमला ट्रैक पर यह स्पेशल ट्रेन सिर्फ एक ही स्टेशन बड़ोग में महज आठ मिनट के लिए रुकेगी।
4 of 6
यात्री गाड़ी संख्या 52459/60 में सीटों की ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकेंगे। इस ट्रेन के लिए विशेष तौर पर कोच डिजाइन किए गए हैं। लग्जरी एसी ट्रेन में पांच कोच फर्स्ट क्लास चेयरकार और एक कोच गार्ड केबिन का होगा।
विज्ञापन
5 of 6
यह रहेगा टाइम टेबल
कालका से रवानगी 5:10 बजे सुबह
शिमला पहुंचने का समय 9:50 बजे
शिमला से रवानगी 5:25 बजे शाम
कालका पहुंचने का समय 10:05 बजे
यह है लग्जरी ट्रेन की खासियत
1 वातानुकूलित
2 आरामदायक सीटें
3 लकड़ी की तरह दिखने वाला फर्श
4 आधुनिक शौचालय
5 बड़ी खिड़कियां
6 आधुनिक पर्दे
7 स्टील के कूड़ेदान
8 कोच के बाहर आकर्षक डिजाइनिंग