फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली में राहुल गांधी ने वीरभद्र को लेकर कही बड़ी बात, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा पंडाल

Fri, 10 May 2019 08:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के ऊना में राहुल गांधी की रैली में उस वक्त माहौल बदल गया जब वीरभद्र मंच पर बोलने के लिए उठे। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जैसे ही कुर्सी से उठे राहुल गांधी ने उनका हाथ थाम लिया और उन्हें अदब से डायस तक ले गए। यह दृश्य देखकर कई लोग भावुक हुए और पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
राहुल ने बाद में अपने संबोधन में इसका जिक्र भी किया। कहा कि वीरभद्र सिंह बुजुर्ग नेता हैं। उनका छह साल का बतौर मुख्यमंत्री का अनुभव है। वे मेरे गुरु हैं।

4 of 6
उन्होंने मुझे सिखाया है, इसलिए मैं उनका सम्मान करता हूं जबकि नरेंद्र मोदी ने अपने कोच आडवाणी को चांटे मारकर बाहर कर दिया। बाद में अपनी ही टीम की नहीं सुनी और कांग्रेस के पाले में घुस गए।
विज्ञापन

5 of 6
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी कांग्रेस के साथ एक तरह से कबड्डी-कबड्डी खेल रहे हैं। अब वह कांग्रेस के पाले में हैं और हमारी टीम ने उन्हें दबोच लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अपने कौशल से पार्टी में प्रथम स्थान पर पहुंचे हैं। इसमें कोई शक नहीं कि अब वे प्रदेश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें