हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर 19 मई को अंतिम चरण में होने वाले चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी होगी। चुनाव आयोग की अधिसूचना जारी होते ही प्रदेश में नामांकन की प्रक्रिया भी आरंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
2 of 6
चारों संसदीय क्षेत्रों में प्रत्याशी चार जगह ही नामांकन दाखिल कर सकेंगे। आयोग ने कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला के जिला निर्वाचन अधिकारियों को रिटर्निंग अफसर नियुक्त किया है।
विज्ञापन
3 of 6
इन अफसरों के पास 22 से 29 अप्रैल तक सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे के बीच प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन के लिए चुनाव आयोग ने पहले ही दिशा-निर्देश तय कर दिए हैं जो नामांकन पत्र के साथ प्रत्याशी को मुहैया करवाए जाएंगे।
4 of 6
नामांकन की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में होगी। इसके अलावा वीडियोग्राफी भी होगी। आरओ कार्यालय से सौ मीटर दूर ही प्रत्याशी के जुलूस या काफिले को रोक दिया जाएगा। इस परिधि में सिर्फ तीन वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।
विज्ञापन
5 of 6
इस बार के नामांकन में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। नामांकन के दौरान विशेष सुरक्षा प्राप्त प्रत्याशी के साथ एक सशस्त्र पीएसओ के अलावा पांच सुरक्षा कर्मचारी रहेंगे। हालांकि, पीएसओ का शस्त्र छिपा होना जरूरी है।
30 अप्रैल को नामांकनों की स्क्रूटनी होगी, जबकि दो मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 19 मई को प्रदेश के सभी पूर्व निर्धारित मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 23 मई को मतों की गणना के साथ विजेता प्रत्याशी के नाम का भी एलान होगा।