फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम के मंत्री अनिल का भाजपा पर हमला, कहा-मैं करूंगा सर्जिकल स्ट्राइक

Wed, 10 Apr 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
फाइल फोटो
पिता सुखराम और बेटे आश्रय के कांग्रेस में जाने के बाद दोराहे पर खड़े जयराम सरकार में ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने पहली बार सत्तारूढ़ भाजपा पर सीधा हमला बोला।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
अनिल शर्मा
बेटे आश्रय शर्मा के कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ने से इस्तीफे के लिए चौतरफा दबाव के बीच उन्होंने कहा-अब मैं करूंगा सर्जिकल स्ट्राइक। अनिल ने आश्रय के कांग्रेस में जाने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और परिवारवाद पर प्रेम कुमार धूमल को निशाने पर लिया। 
विज्ञापन

3 of 7
फाइल फोटो
अनिल शर्मा ने स्पष्ट संकेत दिए कि राजनीति के लिए अपने परिवार के टुकड़े नहीं कर सकता। मंडी संसदीय क्षेत्र में गरमाई राजनीति के बीच ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा मंगलवार को शिमला पहुंच गए। अमर उजाला से उन्होंने लंबी बात की। 

4 of 7
सवाल : भाजपा नेता बोल रहे हैं कि आप पर सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे?
अनिल शर्मा : मैं राजनीति में नया नहीं हूं। भाजपा से पहले सर्जिकल स्ट्राइक मैं करूंगा। मैं अभी बंधा हुआ हूं। कुछ दिनों में ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मैंने कभी दोहरी राजनीति नहीं की है। बेटे के कांग्रेस में जाने को लेकर चल रही बात मुख्यमंत्री को करीब दो माह पहले बता दी थी। तब सीएम बोले थे कि आप कांग्रेस छोड़ कर आए हैं। कांग्रेस में आश्रय की अगर एंट्री हो भी गई तो भी मंडी में कांग्रेस का दूल्हा कोई और ही होगा। मुख्यमंत्री ने मेरी बात को हल्के में लिया। 
विज्ञापन

5 of 7
फाइल फोटो
सवाल : भाजपा आप पर इस्तीफे का दबाव बना रही है। इस पर क्या कहेंगे?
अनिल शर्मा : इस्तीफा देकर मैं उपचुनाव का दोष अपने ऊपर क्यों लूं। अब मेरे बारे में फैसला भाजपा को लेना है। जिस पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को नहीं छोड़ा, उनके लिए मैं क्या चीज हूं। मैं बतौर विधायक पूरे पांच साल जनता की सेवा करूंगा। विधानसभा में जनता की आवाज बुलंद करूंगा। मंडी पहले सेफ सीट थी, भाजपा ने इस समीकरण को खराब किया।
विज्ञापन

6 of 7
सवाल : भाजपा नेता कह रहे हैं कि मंत्री के बेटे को टिकट देते तो परिवारवाद को बढ़ावा मिलता?
अनिल शर्मा : भाजपा नेता परिवारवाद को परिस्थितियों के मुताबिक देखते हैं। मेरे बेटे को टिकट देना परिवारवाद को बढ़ावा देना था तो पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर को टिकट देना सही कैसे है। विधानसभा चुनाव के दौरान मैंने भाजपा में शामिल होने के लिए आवेदन नहीं किया था। सतपाल सत्ती, प्रेम कुमार धूमल, अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा ने मुझे फोन कर भाजपा में शामिल करने के लिए संपर्क किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आश्रय शर्मा
सवाल : क्या सलमान खान मंडी में आश्रय के चुनाव प्रचार के लिए आएंगे?
अनिल शर्मा : सलमान खान प्रचार के लिए नहीं आएंगे। उनसे हमारे पारिवारिक रिश्ते हैं। इस रिश्ते को हम राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल नहीं करेंगे। विधानसभा चुनाव के दौरान भी सलमान को हमने नहीं बुलाया। आश्रय पर पूरे परिवार का आशीर्वाद है। मैं राजनीति के लिए परिवार को तोड़ नहीं सकता हूं। मैंने मंडी से बाहर प्रचार के लिए कहा था, लेकिन मेरी इस बात की पार्टी में सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें