हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी और शिमला सीट से चुनाव लड़ाने के लिए मजबूत प्रत्याशियों के नामों पर आज दिल्ली में मंथन हो रहा है। हाईकमान ने कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के सभी सदस्य दिल्ली तलब किए हैं। कमेटी सदस्य कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और सीएलपी नेता मुकेश अग्निहोत्री बैठक में मौजूद हैं।