हिमाचल सरकार में ऊर्जा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद अब अनिल शर्मा बेटे आश्रय के लिए प्रचार करने की संभावना तलाश रहे हैं। ऐसे में अनिल शर्मा भाजपा पर भारी भी पड़ सकते हैं। काफी समय से अनिल शर्मा धर्मसंकट में थे लेकिन पुत्र मोह धर्मसंकट पर भारी पड़ गया।
विज्ञापन
2 of 4
आश्रय शर्मा
अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर सांसद का चुनाव लड़ रहे हैं। पंडित सुखराम पोते आश्रय के लिए दिन रात प्रचार कर रहे हैं। वहीं अब अनिल भी बेटे के लिए प्रचार की संभावना तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 4
पंडित सुखराम
इससे पहले अनिल शर्मा न तो भाजपा न ही कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे थे। जबकि भाजपा नेता अनिल को बार-बार पार्टी के लिए प्रचार करने को कह रहे थे। ऊर्जा मंत्री के पद पर पहते हुए अनिल ने कहा था कि वे किसी के लिए प्रचार नहीं करेंगे।
मंडी संसदीय क्षेत्र में आश्रय शर्मा के प्रचार के लिए अभिनेता सोहेल खान, पूर्व अभिनेत्री व कांग्रेस नेत्री नगमा और पंजाब की कांग्रेस सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी प्रचार के लिए आएंगे।