फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव परिणाम 2019: मंडी से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप ने बना दिया जीत का रिकॉर्ड, जश्न में डूबे लोग

Thu, 23 May 2019 12:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से 1996 के लोकसभा चुनावों में पंडित सुखराम ने अदन सिंह को 153223 मतों से हराया था जो कि अब तक रिकॉर्ड था। सुखराम ठाकुर को 1996 में 3,28,186 मत पड़े थे वहीं अदन सिंह को 1,74,963 मत पड़े थे। इस बार लोकसभा चुनावों में अभी तक भाजपा के रामस्वरूप शर्मा 308575 मतों से आगे चल रहे हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा हैं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गौर हो कि लोकसभा चुनाव में मंडी संसदीय क्षेत्र से टिकट न मिलने से नाराज चल रहे जयराम सरकार के विधायक अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा ने 25 मार्च को अपने दादा पंडित सुखराम के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली थी। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कांग्रेस ने आश्रय शर्मा को मंडी लोकसभा सीट से टिकट दिया था।  हिमाचल में राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री पंडित सुखराम ने छह दशकों के सियासी करियर में ऐन मौके पर चौथी बार पाला बदला लेकिन आश्रय को हार ही हाथ लगी।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
90 के दशक में सुखराम कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। वह हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। इसके अलावा पांच बार विधानसभा चुनाव भी जीत चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव के साल 2017 में वीरभद्र सिंह से नोकझोंक पर चुनाव से ऐन पहले सुखराम परिवार भाजपा में शामिल हो गया था। अनिल शर्मा उस वक्त कांग्रेस की वीरभद्र सरकार में पंचायती राज मंत्री थे। अब लोकसभा चुनाव से ऐन पहले पंडित सुखराम शर्मा ने पोते आश्रय के साथ कांग्रेस का दामन थामा था लेकिन हार ही मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें