फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro बेटी की शादी के निमंत्रण पत्र पर पिता ने लिखा ये संदेश, हर कोई कर रहा तारीफ

Sat, 18 May 2019 02:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर संतोष कुमार, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
लोकतंत्र के महाकुंभ में वोट रूपी आहुति डालने के लिए मतदाताओं में भारी उत्साह होता है। हालांकि निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को विभिन्न माध्यमों से जागरूक करने की मुहिम चलाई है।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहीं एक पिता ने बेटी के विवाह के लिए छापे गए निमंत्रण पत्र में लोगों को विवाह में आमंत्रित करने के साथ पहले वोट देने का आह्वान किया है। निमंत्रण पत्र में अपील का यह स्टिकर सील किया गया है, जो स्वत: ही लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के चुहूवाल गांव में भाग सिंह चंदेल की बिटिया का विवाह 19 मई को है। इसी दिन लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
निमंत्रण पत्र के साथ अपील की गई है कि शादी वाले दिन मतदान अवश्य करें। अपील भी ऐसी है कि बिना पढ़े इसे कोई छोड़ नहीं सकता है, क्योंकि अपील के स्टिकर से निमंत्रण पत्र को सील किया गया है और कार्ड पाने वाला शख्स जैसे ही कार्ड को खोलता है तो यह अपील उसे दिख जाती है। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
चुहूवाल निवासी भाग सिंह चंदेल ने कहा कि उनकी बिटिया के विवाह के दिन मतदान होना है और लोगों को जागरूक बनाने के दृष्टिगत निमंत्रण पत्र पर वोट डालने की अपील प्रकाशित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि उनका पैतृक गांव मित्तियां में है और वह पहले अपने पैतृक गांव जाकर मतदान करेंगे और उसके उपरांत विवाह की रस्में पूरी करके कन्यादान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें