हिमाचल में शराब के शौकिनों को सरकार ने झटका दिया है। राज्य में शराब पीना अब महंगा सौदा हो जाएगा। हिमाचल कैबिनेट ने नई शराब नीति को भी मंजूरी दी गई है। इससे नए वित्त वर्ष में एक अप्रैल से प्रदेश में शराब महंगी हो जाएगी। सरकार ने शराब से कमाई का लक्ष्य भी 200 करोड़ बढ़ा दिया है। इसे 1425 से बढ़ाकर 1625 करोड़ किया गया है। शराब ठेकों में ओवरचार्जिंग पर जुर्माने से लेकर बंद करने तक की सजा का फैसला लिया है। शराब की यूनिटों का नवीनीकरण कर आवंटन किया जाएगा। शराब के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एक्सपोर्ट ड्यूटी को कम करने व आयात को कम करने के लिए एक रुपये निर्यात ड्यूटी बढ़ाने का फैसला लिया है।