फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसा तेंदुआ, परिवार की दहशत में कटी रात, देखें तस्वीरें

Fri, 12 Feb 2021 05:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
1 of 5
घर में घुसा तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन के मधोली गांव में गुरुवार आधी रात को अचानक तेंदुआ एक घर के कमरे में घुस गया। इससे दहशत का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि उस समय कमरे में कोई नहीं था। घर के मालिक ने हिम्मत दिखाते हुए दरवाजे की कुंडी लगा दी, जिससे तेंदुआ कमरे में कैद हो गया। इसके बाद सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़कर सिंबलवाड़ा सेंक्चुरी में छोड़ा। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वन विभाग की जमटा रेंज के अंतर्गत धगेड़ा बीट के मधोली गांव में गुरुवार रात को उस समय अफरातफरी मच गई, जब अचानक एक तेंदुआ सतपाल के घर में घुस गया। सतपाल और उनके परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर सतपाल ने देखा कि उनके घर में तेंदुआ घुस आया है। गनीमत रही कि तेंदुए ने सतपाल और उनके परिवार के सदस्यों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। उधर, इसकी सूचना मिलते ही आस-पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सतपाल के अनुसार तेंदुए की पूंछ से अचानक कमरे का दरवाजा बंद हो गया। इसके बाद उन्होंने भी बाहर से कमरे की कुंडी लगा दी। उन्होंने बताया कि दहशत के चलते पूरा परिवार रात को नहीं सो पाया। सुबह होने पर उन्होंने वन विभाग को तेंदुए के घर में घुसने की जानकारी दी। इसके बाद डीएफओ सौरव और आरओ सुरेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वन्य प्राणी विभाग की टीम भी मौके पर बुलाई गई। टीम के पहुंचने के बाद ट्रैंकूलाइजर गन से तेंदुए को बेहोश कर रेस्क्यू किया गया। तब जाकर ग्रामीणों की जान में जान आई। इसके बाद तेंदुए को पिंजरे में बंद कर सिंबलबाड़ा सेंचुरी में छोड़ दिया। उधर, डीएफओ सौरव व आरओ सुरेंद्र शर्मा ने तेंदुए को रेस्क्यू किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें