कोटखाई में गुड़िया के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों का शुक्रवार को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) शिमला में मेडिकल करवाया गया।
विज्ञापन
2 of 6
आरोपियों के दांत के निशान के सैंपल लिए गए। पुलिस की कड़ी निगरानी में आरोपी सुबह रिपन अस्पताल पहुंचाए गए।
विज्ञापन
3 of 6
करीब पांच घंटे तक इनका मेडिकल हुआ। लोगों की भीड़ से बचते बचाते पुलिस ने आरोपियों को आपातकालीन विभाग की बजाय डेंटल ओपीडी पहुंचाया। डॉक्टरों ने आरोपियों के डेंटल इंप्रेशन लिए गए, जिसमें दांतों का मेजरमेंट किया गया।
4 of 6
इनका गुड़िया के शरीर से मिले दांतों के निशानों से मिलान किया जाएगा। इसके लिए इन्हें फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। अस्पताल में पांचों आरोपी सुबह नौ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच लाए गए थे।
विज्ञापन
5 of 6
पुलिस और डॉक्टरों ने ओपीडी का मुख्य दरवाजा बंद कर आरोपियों का मेडिकल करना शुरू कर दिया था। अस्पताल में आए मरीजों तथा अन्य लोगों को जब पुलिस के होने की सूचना मिली तो वे ओपीडी के बाहर इकट्ठा हो गए।
वहां मौजूद लोग आरोपियों को फांसी की सजा देने की बात कह रहे थे। कुछ लोगों ने बताया कि इसमें से एक मुख्य आरोपी यहां है, जिसने गुड़िया को लिफ्ट देकर यह घिनौना काम किया है। इसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।