फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KCC बैंक क्लर्क भर्ती: अभ्यर्थियों को नहीं मिले प्रश्नपत्र, अब दोबारा होगी परीक्षा

Mon, 10 Jul 2017 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
केसीसी बैंक क्लर्क की परीक्षा में देने पहुंचे सैंकड़ों अभ्यर्थियों को प्रश्रपत्र न मिलने के कारण बिना परीक्षा दिए ही लौटना पड़ा। अब यहां परीक्षा रद्द कर दी गई है। कई केंद्रों पर इस परीक्षा को दोबारा करने का फैसला लिया गया है। आइए जानते हैं पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 8
मंडी के वल्लभ कॉलेज केसीसी बैंक क्लर्क की परीक्षा में देने पहुंचे सैंकड़ों अभ्यर्थियों को प्रश्रपत्रों न मिलने के कारण बिना परीक्षा दिए ही लौटना पड़ा। परीक्षा से वंचित रहने पर अभ्यर्थी भड़क गए। जिस पर कॉलेज प्रबंधन को पुलिस सैंकड़ों अभ्यर्थियों की भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस बल को मौके पर बुलाना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 8
एसडीएम सदर पूजा चौहान व डीएसपी हैडक्र्वाटर हितेश लखनपाल ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर अभ्यर्थियों को शांत किया। एसडीएम ने कॉलेज प्राचार्य से मामले की पूरी जानकारी ली। प्रश्रपत्र की कमी के 1000 से अधिक अभ्यर्थियों को बिना परीक्षा दिए ही वापस लौटना पड़ा। हालांकि, कॉलेज में बोर्ड की तरफ से 1000 अभ्यर्थियों का सिटिंग प्लान मिला था। इसी हिसाब से अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन, प्रश्रपत्रों की कमी से इस परीक्षा केंद्र में एक भी अभ्यर्थी परीक्षा नहीं दे पाया।  

4 of 8
परीक्षा देने से वंचित रहने वाले विद्यार्थियों ने परीक्षा को केंसल करने की मांग उठाई। अभ्यर्थियों कहना है कि यह परीक्षा बोर्ड से न करवाकर आईबीपीएस अथवा एचपीपीसी के तहत ली जानी चाहिए। अभ्यर्थियों ने इस मांग को लेकर एसडीएम सदर पूजा चौहान को मांग पत्र भी सौंपा। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा को रद्द करने की मांग उठाई। आगे पढ़िए बोर्ड ने क्या कहा-
विज्ञापन

5 of 8
वल्लभ कॉलेज मंडी के प्राचार्य डा आईडी धीमान ने कहा कि प्रश्रपत्रों की कमी से परीक्षा नहीं हो पाई है। प्रशासन व बोर्ड को इसके बारे में सूचित किया गया है। बोर्ड की ओर से 1000 अभ्यर्थियों का सिटिंग प्लान मिला था। लेकिन, महज 200 ही प्रश्रपत्र मिले थे। अपने स्तर पर भी अन्य केंद्रों से प्रश्रपत्र जुटाए गए। लेकिन, 400 से अधिक प्रश्रपत्र की कमी फिर भी रह गई। जिस कारण वल्लभ कॉलेज परीक्षा केंद्र में परीक्षा नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन

6 of 8
धर्मशाला. डिग्री कॉलेज मंडी में रविवार को केसीसी बैंक क्लर्क भर्ती परीक्षा का सेंटर बनाया गया था। सेंटर में पेपर की सामग्री की कमी के चलते परीक्षा को स्थगित किया गया है। शीघ्र ही डिग्री कॉलेज मंडी सेंटर के अभ्यर्थियों के लिए आगामी तिथि निर्धारित करके परीक्षा का संचालन किया जाएगा।- मस्तराम भारद्वाज, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड

आगे पढ़िए कुल कितने छात्रों ने दी परीक्षा-
विज्ञापन

7 of 8
वहीं, प्रदेश के अन्य केंद्रों पर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में ग्रेड-4 क्लर्क बनने के लिए युवाओं में काफी क्रेज रहा। कई बीए-एमए पास युवाओं ने भी परीक्षा दी। रविवार को प्रदेश भर के 319 परीक्षा केंद्रों में हुई लिखित में एक लाख से अधिक अभ्यर्थी बैठे। इसके अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर बनने के लिए भी युवाओं ने परीक्षा दी। रविवार को स्कूल शिक्षा बोर्ड ने केसीसी बैंक की ग्रेड-4 क्लर्क के 115 पदों के लिए दस से 12 बजे, जबकि ग्रेड-4 कंप्यूटर ऑपरेटर के 18 पदों के लिए लिखित परीक्षा एक से ढाई बजे तक ली।
विज्ञापन

8 of 8
क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 102869 परीक्षार्थियों को रोल नंबर जारी किए थे, जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर की परीक्षा के लिए 4482 परीक्षर्थियों को रोल नंबर जारी हुए थे। रविवार को आयोजित दोनों परीक्षाओं में एक लाख से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। प्रिंटर की गलती सैकड़ों युवाओं पर भारी पड़ी है। मंडी को छोड़ बाकी केंद्रों पर दोबारा परीक्षा नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें