सुहागिन ने किया चांद का दीदार।
- फोटो : संवाद
बाजार पर चढ़ा करवाचौथ का रंग
करवाचौथ पर्व को लेकर गुरुवार को राजधानी शिमला के बाजार गुलजार रहे। करवाचौथ के दिन बाजारों में खरीदारी करने के लिए महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ी। बाजार में करवों से लेकर छलनी की खूब बिक्री हुई। सुबह के वक्त ब्यूटी पार्लर में भी महिलाओं की भीड़ लगी रही। दुकानदार धर्मपाल ने बताया कि इस बार चूड़ी, नग वाले कंगन, बिंदी, नेल पालिश और लिपस्टिक की बिक्री में उछाल देखने को मिला।