बॉलीवुड में कंगना के 10 साल पूरे, जानें 'क्वीन' बनने तक का सफर
Fri, 29 Apr 2016 12:13 AM IST
संजय ठाकुर/अमर उजाला, मनाली
विज्ञापन
1 of 6
अभिनेता रितिक रोशन के चलते सुर्खियों में चल रही हिमाचल की बेटी कंगना रणौत ने वीरवार को मायानगरी में अपने दस साल पूरे कर लिए हैं। आइए जानते हैं उनके दस साल के करिअर से जुड़ी कुछ खास बातें...

2 of 6
हिमाचल की रहने वाली कंगना को फिल्मों में आने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। छोटे से राज्य से मुंबई तक का सफर उनके लिए आसान नहीं था। कंगना कहती हैं, ‘मैं अपने आप में रहना पसंद करती हूं। मेरे लिए लोगों से घुलना-मिलना बहुत मुश्किल है।

3 of 6
ठीक दस साल पहले 28 अप्रैल 2006 को कंगना रनौत की पहली फिल्म गैंगेस्टर रिलीज हुई थी। पहली ही फिल्म से कंगना ने कुख्यात गैंगस्टर अबू सलेम की प्रेमिका की भूमिका इतने जीवटता से निभाई कि चारों ओर कंगना के अभिनय के चर्चे होने लगे। हांलाकि कंगना कहती है, ‘सफल होने के लिए मुझे पूरे आठ साल लग गए। अगर किस्मत साथ होती तो क्या मेरी हर फिल्म हिट नहीं होती।

4 of 6
इसके बाद कंगना ने कपूर खानदान की करीना और धर्मेद्र-हेमा जैसे सुपरस्टारों की बेटी इशा दयोल को रिप्लेस कर वनस अपाउन टाइम इन मुंबई और फैशन जैसी फिल्मों को अपनी झोली में डाला। समय के साथ कंगना के अभिनय में और निखार आता गया।

5 of 6
फैशन फिल्म के लिए तो कंगना को द बेस्ट स्पोर्टिंग रोल के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। इस फिल्म में उनके रोल को हर किसी ने सराहा। 2011 के बाद आई तनु वेड्स मनु ऑर इसी फिल्म के सिक्वल तनु वेड्स मनु रिटर्नंस के लिए तो उन्हें लगातार दो बार बेस्ट एक्ट्रेस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। खुद बिग बी यानि अमिताभ बच्चन तक ने कंगना के काम की तारीफ की।

कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने बताया कि उनकी लाडली ने जिस तरह से आम लड़की से बॉलीवुड क्वीन तक का सफर तय किया है, वह उन्हें भी परी कथा जैसा ही प्रतीत होता है। कभी-कभी उन्हें तथा उनकी पत्नी को भी हैरत होती है कि क्या वे सचमुच ही कंगना के माता-पिता हैं। बताया कि कंगना रंगून फिल्म की रिलीज के बाद मनाली में निर्माणाधीन बंगले की कार्य प्रगति देखने आएंगी।