कंचन के दादा स्वर्गीय मेघ सिंह भंडारी सेना में बतौर कैप्टन देश की सेवा करते हुए सेवानिवृत हुए। जबकि उनके पिता रवि सिंह भंडारी भी सेना से सेवानिवृत हुए हैं और वर्तमान में प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं। इन्हें देखते हुए बड़ी हुई बेटी कंचन भंडारी में देश के प्रति सेवा करने का जज्बा कूट-कूट कर भरा हुआ था।