टीम इंडिया को अपने दम पर वर्ल्ड कप जिताने वाले स्टार खिलाड़ी को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 69 लाख की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है। सचिन ने सबसे ज्यादा बोली लगाकर इस खिलाड़ी को अपनी टीम के लिए खरीद लिया।
विज्ञापन
2 of 8
सचिन हाल ही में आईपीएल की विजेता रही मुंबई इंडियनस के साथ जुड़े हुए थे। उनके मार्गदर्शन में रोहित शर्मा की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर तीसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। मगर अब सचिन ने अपनी टीम तैयार की है जो पहली बार मैदान में उतरेगी। आगे जानते हैं सचिन की इस टीम के बारे में-
विज्ञापन
3 of 8
हम बात कर रहे हैं प्रो कबड्डी सीजन-पांच की। इसमें इस सीजन के दौरान चार नई टीमें खेलने जा रही है। इनमें एक टीम सचिन की भी होगी जिसमें काफी स्टार खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। इनमें एक बड़ा खिलाड़ी वो है जिसने टीम इंडिया को कबड्डी वर्ल्ड कप भी जिताया था।
4 of 8
बात हो रही है अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर की। हिमाचल के अजय ठाकुर इस बार मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की टीम तमिलनाडु से खेलेगें। सीजन-पांच की खिलाड़ियों की नीलामी में सचिन तेंदुलकर ने अजय ठाकुर को साढे़ 69 लाख में खरीदा है।
विज्ञापन
5 of 8
इस बार हिमाचली गबरू नई टीम तमिलनाडु से खेलेगा, जो प्रो कबड्डी में पहली बार शामिल होगी। अमर उजाला से विशेष बात में अजय ठाकुर ने कहा कि इस बार नई टीम के साथ खेलने का मौका मिलेगा। प्रो कबड्डी के चार सीजनों में अजय ठाकुर बंगलूरू बुल और पुनेरी पलटन के लिए खेल चुके हैं। तेंदुलकर की टीम में खेलने के लिए वह काफी रोमांचित और उत्साहित हैं।
विज्ञापन
6 of 8
अजय ठाकुर का जन्म 01 मई 1986 को जिला सोलन के दभोटा नालागढ़ में हुआ। ठाकुर एक पेशेवर भारतीय अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी हैं। 2016 के कबड्डी विश्व कप फाइनल के स्टार खिलाड़ी रहे।
विज्ञापन
7 of 8
भारत ने उनकी बेहतर परफॉरमेंस की बदौलत शानदार जीत हासिल की। 2014 में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम में प्रमुख खिलाड़ी रहे। हाल ही में प्रदेश सरकार ने अजय ठाकुर को पुलिस विभाग में बतौर डीएसपी पद पर तैनाती देने की घोषणा की है।
प्रो कबड्डी सीजन-पांच में चार नई टीमें शामिल हुई हैं। नई टीमों में तमिलनाडु, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात शामिल हैं। अभी तक इस टूर्नामेंट में आठ टीमें खेल रहीं थीं। लेकिन इस बार 4 नई टीमों के साथ 12 हो गईं हैं। मंडी कबड्डी संघ के जिलाध्यक्ष श्याम लाल ठाकुर ने अजय की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि युवा खिलाड़ियों की बदौलत देश में कबड्डी का क्रेज फिर से लौटा है।