फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेनिश भारती के सिर सजा इवेंट राइजिंग ऑफ एशिया-2018 का खिताब

Mon, 02 Jul 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौंतड़ा (मंडी)
विज्ञापन
1 of 5
मिस ग्लोरी नॉर्थ इंडिया ब्यूटी कंपीटिशन- 2018  की विजेता चौंतड़ा की जेनिश भारती ने दिल्ली  में इवेंट राइजिंग ऑफ एशिया 2018 का खिताब अपने नाम कर लिया है। विजेता बनने के साथ मिस यूनिवर्स ग्लोरी 2018 ब्यूटी कांटेस्ट के लिए जेनिश ने क्वालीफाई कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
यह प्रतियोगिता पेरिस में होगी। 25 वर्षीय मॉडल जेनिश भारती ने दिल्ली में राइजिंग ऑफ एशिया 2018 प्रतियोगिता में देश भर की मॉडल्स को पछाड़ कर खिताब अपने नाम किया है।
विज्ञापन

3 of 5
मिस इंडिया कॉटीनेंट 2018  और मिस  अखंड भारत 2019 के ब्यूटी कांटेस्ट के लिए जेनिश भारती चयनित की जा चुकी हैं। विजेता बनने पर मिस रूस 2017 की विजेता मिसेज रोजा ने उन्हें ताज पहनाया।

4 of 5
जेनिश के पिता चरण सिंह हिमाचल पुलिस से हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। माता पदमा भाटिया प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य केंद्र बीड में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेनिश ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि खिताबी सफलता के लिए माता-पिता के साथ सिरसा (हरियाणा) के मेकअप स्टाइलिस्ट नवीन भटेचा तथा चंडीगढ़ की फैशन डिजाइनर माही शर्मा का भी विशेष योगदान रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें