फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगमय हुआ शिमला, राज्यपाल, सीएम, और केंद्रीय मंत्री नड्डा ने एक साथ किया प्राणायाम

Fri, 22 Jun 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिमला के रिज मैदान पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

2 of 8
रिज मैदान पर लोग सवा छह बजे जुटे और पौने सात बजे योगासन, प्राणायाम किया।
विज्ञापन

3 of 8
योगासन और प्राणायाम की ये सारी क्रियाएं पतंजलि योगपीठ के प्रशिक्षकों के निरीक्षण में हुईं।

4 of 8
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देश के बाद राज्य के 135 स्थानों पर योग दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

5 of 8
राज्य भर में योग दिवस पर आयोजनों के प्रभारी गणेश दत्त ने कहा कि शिमला के सरकारी कॉलेजों, स्कूलों, नर्सिंग कॉलेज के अलावा सनातन धर्म सभा, वाल्मीकि सभा, सूद सभा, अग्रवाल सभा, सिंघ सभा, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्था, आर्ट ऑफ लिविंग से संबंधित तमाम लोगों को राज्यस्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन

6 of 8
शिमला शहर की जनता को भी बुलाया गया था। लोगों को कैजुअल कपडे़ पहनकर आने को कहा गया था, जिससे उन्हें योगासन और प्राणायाम करने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

7 of 8
रिज मैदान पर करीब एक हजार लोग जुटे
विज्ञापन

8 of 8
इसी तरह राज्य के 135 स्थानों पर हुए कार्यक्रमों में भी बड़ी तादाद में लोगों ने योगासन और प्राणायाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें