फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं देश की सबसे कम उम्र वाली पंचायत प्रधान, लागू की शराबबंदी, पीएम से लेकर अक्षय ने किया सम्मानित

Wed, 06 Mar 2019 11:35 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
हिमाचल प्रदेश की जबना चौहान का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया जब वह देश की सबसे कम उम्र की प्रधान बनीं और पंचायत में शराबबंदी भी लागू करवाई। जबना ने क्षेत्र में अपनी पंचायत को जिला में नंबर वन पर पहुंचाया। 
विज्ञापन

2 of 8
जबना चौहान  2016 में 22 वर्ष की आयु में देश की सबसे युवा प्रधान बनीं और उन्होंने सर्वप्रथम अपनी पंचायत में शराबबंदी लागू की । इस पर जबना चौहान को जान से मारने की धमकी भी मिली । लेकिन वह अपने फैसले से पीछे नहीं हटीं।
विज्ञापन

3 of 8
मंडी जिला के गोहर ब्लाक की थरजून पंचायत की इस युवा प्रधान को इसके सराहनीय कार्यों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले भी सम्मानित कर चुके हैं।

4 of 8
जबकि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित महिला सरपंचों के सम्मेलन में इन्हें प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जा चुका है। 
विज्ञापन

5 of 8
जबना चौहान को अभिनेता अक्षय कुमार ने गुड़गांव बुलाकर सम्मानित किया था। अक्षय कुमार ने उन्हें अपनी  फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ के प्रमोशन इवेंट के दौरान समानित किया था। इस इवेंट में प्रधान जबना चौहान ने अपने विचार भी रखे। जिस पर अभिनेता अक्षय कुमार तथा इवेंट में उपस्थित लोगों ने उन्हें खूब सराहा।
विज्ञापन

6 of 8
बता दें कि शराबबंदी जैसा प्रस्ताव पंचायत की आम सभा की बैठक में पारित करवाकर जिले की इस युवा प्रधान ने मिसाल पेश की है। 22 साल की उम्र में प्रधान बनने के बाद जबना चौहान ने थरजून पंचायत को स्वच्छ बनाने में बेहतर काम किया है। 24 वर्षीय जबना को प्रदेश सरकार भी उन्हें सम्मानित कर चुकी है।
विज्ञापन

7 of 8
इसके लिए अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के समापन अवसर पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने जबना चौहान को मंच से बधाई दी। पंचायत में शराबबंदी लागू करवाने के लिए जबना को लोगों के विरोध का काफी सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

8 of 8
लेकिन जबना ने हार नहीं मानी और अपने फैसले पर अटल रही। जबना ने कहा कि समाज को जागरूक करने के लिए हमारा खुद का जागरूक होना बहुत जरूरी है। 24 साल की उम्र में जबना 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें