अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के देव समागम में वीरवार को देवी-देवताओं के साथ आए बजंतरियों ने सामूहिक रूप से पारंपरिक वाद्य यंत्रों से देव ध्वनि का प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश और शिवरात्रि महोत्सव में पहली बार एक साथ 1788 बजंतरियों ने वाद्य यंत्रों से देव ध्वनि का प्रदर्शन किया। जोकि प्रदेश में एक रिकॉर्ड बन गया है। मंडी के सैकड़ों लोग भी इस आयोजन का गवाह बने। देव ध्वनि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव मनसा राम ने की। जबकि प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायधीश सुरेश्वर ठाकुर ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। रिपोर्ट: भूपेंद्र राणा
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में 1788 बजंतरियों ने एक साथ बजाए वाद्य यंत्र
2 of 8
अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में 1788 बजंतरियों ने एक साथ बजाए वाद्य यंत्र
- फोटो : जय कुमार
शिवरात्रि मेला कमेटी और जिला प्रशासन की पहल पर देव संस्कृति और लोक कला को बढ़ावा देने के लिए पहली बार बजंतरियों की सामूहिक वादन देव ध्वनि का प्रदर्शन किया गया। वीरवार को शहर के ऐतिहासिक पड्डल ग्राउंड में सुबह 11 बजे से देवी-देवताओं के साथ आए बजंतरी अपने वाद्य यंत्रों के साथ पहुंचे। देव ध्वनि प्रदर्शन के लिए चौहारघाटी, बल्ह, सराज और स्नोर बदार उत्तरशाल क्षेत्र के बजंतरियों के समूह बनाए गए थे। देव ध्वनि प्रदर्शन में 1788 बजंतरियों ने ढोल, नगाड़े, शहनाई, रणसिंगा, करनाल, काउली का बजा कर देव ध्वनि का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में 1788 बजंतरियों ने एक साथ बजाए वाद्य यंत्र
3 of 8
अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में 1788 बजंतरियों ने एक साथ बजाए वाद्य यंत्र
- फोटो : जय कुमार
सबसे पहले चौहारघाटी के बजंतरियों ने अपनी प्रस्तुति दी। जबकि बल्ह, सराज और स्नोर बदार उत्तरशाल के बजंतरियों ने वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति दी। जिसके बाद सभी बजंतरियों ने एक साथ वाद्य यंत्रों से देव ध्वनि का प्रदर्शन किया। देव ध्वनि के प्रदर्शन से छोटी काशी मंडी वाद्य यंत्रों की ध्वनि से गूंजी उठी। देव ध्वनि के प्रदर्शन को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में 1788 बजंतरियों ने एक साथ बजाए वाद्य यंत्र
4 of 8
अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में 1788 बजंतरियों ने एक साथ बजाए वाद्य यंत्र
- फोटो : जय कुमार
इस अवसर पर सीपीएस मनसा राम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अपनी एक समृद्घ देव परंपरा है। जिसमें बजंतरियों का महत्वपूर्ण स्थान रहता है। उन्होंने कहा कि बजंतरियों द्वारा वाद्य यंत्र बजाने से ही देवताओं के सभी महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य की संस्कृति व परपंराओं को संरक्षित व प्रोत्साहित करने के हरसंभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में 1788 बजंतरियों ने एक साथ बजाए वाद्य यंत्र
5 of 8
अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में 1788 बजंतरियों ने एक साथ बजाए वाद्य यंत्र
- फोटो : जय कुमार
शिवरात्रि मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त संदीप कदम ने कहा कि मंडी जिला के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। जब देवताओं के साथ आए बजंतरियों द्वारा एक साथ इतनी बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर देव ध्वनि प्रस्तुत की हैं।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में 1788 बजंतरियों ने एक साथ बजाए वाद्य यंत्र
6 of 8
अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में 1788 बजंतरियों ने एक साथ बजाए वाद्य यंत्र
- फोटो : जय कुमार
उन्होंने कहा कि प्रदेश में यह अपनी तरह का पहला आयोजन है। सर्व देवता कमेटी के प्रधान शिवपाल शर्मा ने देव ध्वनि में भाग लेने के लिए बजंतरियों का आभार जताया।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में 1788 बजंतरियों ने एक साथ बजाए वाद्य यंत्र
7 of 8
अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में 1788 बजंतरियों ने एक साथ बजाए वाद्य यंत्र
- फोटो : जय कुमार
इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायधीश बलदेव सिंह, जिला उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष पुरेंद्र वैद्य, मुख्यमंत्री के ओएसडी अमित पाल, नगर परिषद मंडी की अध्यक्ष नीलम शर्मा, जिला परिषद के उपाध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर, नगर परिषद उपाध्यक्ष विशाल ठाकुर,अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा डॉ स्नेहल कदम, पूर्व नप अध्यक्ष पुष्प राज शर्मा, पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल, सहायक आयुक्त पूजा चौहान, अधिवक्ता तरूण पाठक आदि मौजूद थे।