देवी-देवता।
- फोटो : संवाद
कारदार, पुजारी बोले, बारिश से बचने का भी हो प्रबंध
माता मेहणी के पुजारी यादवेंद्र सिंह, काली चामुंडा के सचिव बीरी सिंह, महाकाली पुरानी मंडी के कारदार सुनील सहित अन्य देवताओं के कारदारों ने प्रशासन के प्रबंधों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन देवताओं के बैठने के लिए अस्थायी शेड बना देता तो अच्छा होता। बारिश के पानी से बचने के लिए हर बार देवताओं के रथों को उठा कर सुरक्षित जगह आश्रय लेना पड़ता है। कहा कि जिस तरह कुल्लू दशहरा में देवताओं के लिए मेला मैदान में अस्थाई शेड बनाए जाते हैं उसी तरह मंडी में भी शेड बना कर देवताओं को बिठाया जाए। ताकि, बारिश होने पर देव रथ सुरक्षित रहें और देवलू भी आसानी से बैठे रहें।