फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: पांच जिंदगियां बचाने के लिए इस धावक ने शुरू की 500 किलोमीटर की दौड़

Mon, 03 Jun 2019 05:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
1 of 6
धावक सुनील शर्मा - फोटो : अमर उजाला
गुरबत भरी जिंदगी से जूझ रही पांच जिंदगियां बचाने के लिए सोमवार को त्रिलोकपुर से द ग्रेट सिरमौर रन-3 का आगाज हुआ। महामाया माता बालासुंदरी से आशीर्वाद लेने के बाद अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा ने दौड़ शुरू की।
विज्ञापन

2 of 6
धावक सुनील शर्मा - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने धावक सुनील को हरी झंडी दिखाई। एसपी द ग्रेट सिरमौर रन-3 में मुख्य अतिथि थे। त्रिलोकपुर से सुबह 7:26 पर दौड़ शुरू हुई। सुनील शर्मा के साथ एसपी ने भी त्रिलोकपुर से कालाअंब तक करीब 6 किलोमीटर की दूरी तय की।
विज्ञापन

3 of 6
धावक सुनील शर्मा - फोटो : अमर उजाला
 एसपी के साथ पुलिस जवान भी दौड़ते नजर आए। पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह भी सुनील के साथ इस पुनीत कार्य में दौड़ लगाकर चैरिटी रन में सहयोग दे रहे हैं। दिव्यांग वीरेंद्र सिंह ने पहले दिन सुनील का त्रिलोकपुर से पांवटा तक सहयोग दिया। इसके बाद वह सात जून से दौड़ में शामिल होंगे। 

4 of 6
धावक सुनील शर्मा - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय धावक सुनील शर्मा लगातार सात दिन तक करीब 500 किलोमीटर की दूरी तय कर जिला सिरमौर की सीमा नापेंगे। जिन पांच जिंदगियों के लिए यह चैरिटी रन शुरू की गई है, उनमें दो किडनी के मरीज हैं। दो दिव्यांग भाइयों के अलावा एक असहाय बुजुर्ग भी शामिल हैं। पहले दिन यह दौड़ पांवटा पहुंचेगी। सोमवार शाम 3:40 बजे सुनील व वीरेंद्र सिंह कालाअंब, विक्रमबाग, खजुरना, धौलाकुआं होते हुए माजरा पहुंच चुके थे।
विज्ञापन

5 of 6
धावक सुनील शर्मा - फोटो : अमर उजाला
देर शाम तक दोनों पांवटा पहुंचे। चार जून को सुनील पांवटा से शिलाई, पांच को शिलाई से हरिपुरधार, छह को हरिपुरधार से राजगढ़, सात को राजगढ़ से सोलन, आठ को सोलन से नैनाटिक्कर होते हुए सराहां और नौ को नाहन पहुंचेंगे। उधर, एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने धावकों को शुभकामनाएं दीं। एसपी ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए यह प्रसास अवश्य कामयाब होगा। यह सराहनीय कार्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पांच लोगों में शामिल संगड़ाह के मंडोली निवासी किडनी मरीज 14 वर्षीय उर्मिला के लिए दिव्यांग एथलीट इससे पहले भी संगड़ाह से रेणुकाजी व संगड़ाह से बोगधार तक दौड़ लगा चुका है। वीरेंद्र सिंह की चैरिटी रन से करीब ढाई लाख की धनराशि भी एकत्रित की जा चुकी है। अब भी वीरेंद्र सुनील के साथ चैरिटी रन में सहयोग दे रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें