फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस: खालिस्तानी समर्थकों की धमकियों के बीच सीएम जयराम ने फहराया तिरंगा, इन्हें किया सम्मानित

Sun, 15 Aug 2021 02:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
विज्ञापन
1 of 10
हिमाचल गौरव, प्रेरणा स्रोत और सिविल सेवा अवार्ड देते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए 11:00 बजे सेरी मंच पर ध्वजारोहण किया। खालिस्तानी समर्थकों की धमकियों के बीच 500 पुलिस जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाला। शहर व कार्यक्रम स्थल की सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की गई। समारोह स्थल पर किसी को भी थैले के साथ एंट्री नहीं दी गई। कार्यक्रम समाप्त होने तक बाहर से आने वाले वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाए। 11:00 बजे ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने परेड का निरीक्षण किया और 11:10 बजे मार्च पास्ट हुआ। इसके बाद राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह और मुख्यमंत्री का संबोधन हुआ। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल गौरव, प्रेरणा स्रोत और सिविल सेवा अवार्ड भी दिए। बिलासपुर के बकैण निवासी परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार, पर्वतारोहण क्षेत्र में नाम कमाने वाले और सेना मेडल से सम्मानित किन्नौर के सांगला निवासी सूबेदार मेजर बलवंत सिंह, बांस की छोटी-छोटी लकड़ियों के जरिये शीशे की बोतल के भीतर एफिल टावर समेत देश की नामी हस्तियों की पेंटिंग बनाने वाले नादौन निवासी पद्मश्री करतार सिंह सोंखले और कोल बांध में डूब रहे शाकरा के मीन चंद को बचाने वाले मंडी के तत्तापानी निवासी राहुल रैना को हिमाचल गौरव पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह से कृषि निदेशक डॉ. आरके परूथी को प्रेरणा स्रोत सम्मान दिया गया। कोविडकाल में दोनों विभागों के तत्कालीन विभागाध्यक्षों डॉ. निपुण जिंदल और आशुतोष गर्ग को बेहतरीन काम के लिए सिविल सेवा अवार्ड दिया गया। 
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के सीईओ और बीडीओ गोहर रहे निशांत शर्मा को मनरेगा टूरिज्म के नए कांसेप्ट के लिए यह सम्मान दिया गया।

4 of 10
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों और सवा लाख पेंशनरों को महंगाई भत्ते (डीए) की छह  प्रतिशत किस्त जारी करने का एलान कर बड़ा तोहफा दिया है।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को 1 जुलाई 2021 से महंगाई भत्ते की किस्त जारी होगी। कोविड काल में किस्तें फ्रीज करने की वजह से महंगाई भत्ता एक जनवरी 2020 से 1 जुलाई 2021 तक लंबित है।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी नगर निगम के लिए 15 करोड़ की राशि देने का एलान किया। सीएम ने कहा कि इससे मंडी नगर निगम के विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के वीरों का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। कोविड काल में भी प्रदेश का विकास नहीं रुका। वैक्सीनशन में हिमाचल देश में पहले नंबर पर है। इसके लिए सभी कोविड वारियर बधाई के पात्र हैं।

8 of 10
- फोटो : अमर उजाला
राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सूत्रधार कला मंच कुल्लू, लाहौल सुर संगम, एकलव्य कला मंच, पुलिस विभाग और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

9 of 10
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल भाजपा सरकार की पहल जनमंच पूरे देश में सराही गई। प्रदेश में औद्योगिक मीट में 96721 करोड़ के एमओयू साइन हुए। दो माह में 10 हजार की और ग्राउंड ब्रेकिंग करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : अमर उजाला
जिससे औद्योगिक विकास के साथ रोजगार मिलेगा। भारत में जल जीवन मिशन में हिमाचल देश में पहले नंबर पर हैं। कोविड काल मे प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में मंडी पहले नंबर पर आया, इसके लिए पीडब्ल्यूडी को बधाई देता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें