तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
मां बोलीं, बेटी है अनमोल
रेणुका के गांव पारसा में उनकी मां सुनीता और बड़े भाई विनोद ठाकुर तीन बजे से लेकर मैच समाप्त होने तक लगातार मैच देखते रहे। मां सुनीता ने बताया कि बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिस तरह से खेल का प्रदर्शन किया। उससे प्रदेश का सिर गर्व में ऊंचा हुआ है। यह सब बेटी की मेहनत और खेल के लिए उसका जुनून है, जिसके बल पर उसने अपनी पहचान बनाई है और देश के लिए खेल रही है। उन्होंने कहा कि बेटी अनमोल है। भाई विनोद ने कहा कि टीवी में कुछ खराबी थी, बावजूद इसके वे मोबाइल पर भी मैच देखते रहे। अंत तक उन्होंने मैच को देखा।