फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी बस खाई में गिरी, दो की मौत, 35 यात्री घायल

Mon, 10 Sep 2018 11:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिंतपूर्णी (ऊना)
विज्ञापन
1 of 5
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में दर्दनाक हादसा पेश आया है। भरवाईं-मुबारिकपुर मुख्य मार्ग पेश आए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 35 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए चिंतपूर्णी व अंब अस्पताल पहुंचाया गया जहां पांच यात्रियों को नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को भरवार्इं से कुछ दूरी पर भरवाईं-मुबारिकपुर मुख्य मार्ग पर लंगर खाने के लिए सड़क पर रुके टैंपो से एचआरटीसी की बस टकरा गई जिससे टैंपो चालक व बस चालक के बीच झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
इस दौरान टैंपो चालक व उसके साथियों ने चलती बस से चालक को पकड़ कर बाहर खींच लिया। बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद टैंपो चालक मौके से फरार हो गया। एचआरटीसी की बस खाई में गिरने से दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि 35 यात्री घायल हुए हैं।

4 of 5
मामले की सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर रस्से से खाई में उतरकर पुलिस कर्मियों व लोगों के सहयोग से घायल यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति व एसपी दिवाकर शर्मा भी मौके पर पहुंचे। हादसे में घायल हुए यात्रियों को उपचार के लिए चिंतपूर्णी व अंब अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PIC
जहां से पांच यात्रियों को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने टैंपो को कब्जे में ले लिया है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी टैंपो चालक के खिलाफ 302, 304 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें