हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने रविवार को टीजीटी मेडिकल व नॉन मेडिकल की परीक्षा आयोजित की। परीक्षा दो चरणों में ली गई।
विज्ञापन
2 of 5
सुबह के सत्र में टीजीटी नॉन मेडिकल के लिए प्रदेश भर के 6309 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। जबकि शाम के सत्र में टीजीटी मेडिकल के 5998 उम्मीदवारों को कॉल लेटर जारी किए गए थे।
विज्ञापन
3 of 5
परीक्षा के लिए प्रत्येक जिला में सेंटर निर्धारित किए गए थे। इसके तहत हमीरपुर में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर व बाल स्कूल हमीरपुर में परीक्षा का आयोजन किया गया।
4 of 5
इसमें पीजी कालेज हमीरपुर में टीजीटी नॉन मेडिकल के लिए 720 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे जोकि सुबह 10 से 12 बजे तक ली गई।
इनमें से 640 अभ्यर्थी ही परीक्षा में बैठे, जबकि 80 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जबकि टीजीटी मेडिकल के लिए भी 720 उम्मीदवारों को बुलाया गया था। उक्त परीक्षा दो से चार बजे तक आयोजित की गई। इसमें भी 640 अभ्यर्थी मौजूद रहे और 80 अनुपस्थित पाए गए।