फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ जाएंगे होश जब जानेंगे, 320 पदों के लिए इतने हजार देंगे परीक्षा

Thu, 04 May 2017 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 7
जी हां, आपके होश सच में उड़ जाएंगे जब आप ये आंकड़ा जानेंगे। बेरोजगारी किस हद तक है इस बात का अंदाजा यहीं से लगाया जा सकता है। कर्मचारी यचन आयोग की परीक्षा में 320 पदों के लिए इतने हजार कैंडीडेट परीक्षा देंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने क्लर्क पोस्ट कोड 484  के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। आयोग 10 मई को प्रदेश भर के सभी 29 उपमंडलों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन करेगा।
विज्ञापन

3 of 7
इसके लिए आयोग ने प्रदेश भर में 200 परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की है। कर्मचारी चयन आयोग ने बीते वर्ष मई 2016 में विभिन्न विभागों में क्लर्क के 103 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।

4 of 7
बाद में इन पदों को बढ़ाकर 320 कर दिया गया। प्रदेश भर के 59,215 युवाओं ने क्लर्क के पद के लिए आवेदन किया। आयोग ने आवेदन पत्र आने के बाद छंटनी प्रक्रिया शुरू की। जिसके बाद 7,860 आवेदनों को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

5 of 7
रद्द हुए आवेदनों में अधिकतर आवेदन निर्धारित समयावधि के बाद आने वाले, परीक्षा शुल्क नहीं भरने वाले और शैक्षणिक योग्यता को पूरा नहीं करने वाले आवेदन शामिल हैं। छंटनी प्रक्रिया के बाद आयोग ने 51,355 आवेदन निर्धारित मापदंडों को पूरा करने वाले पाए।
विज्ञापन

6 of 7
आयोग ने योग्यता पूरी करने वाले सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि लिपिक की परीक्षा के लिए प्रदेश भर के 29 उपमंडलों में 220 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
10 मई को होने वाली परीक्षा के लिए सभी अभ्यर्थियों के रोलनंबर व परीक्षा केंद्र की जानकारी समेत एडमिट कार्ड आयोग वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें