बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। अब सरकारी नौकरियों से जुड़ी सारी अपडेट का अलर्ट आपके मोबाइल फोन पर आएगा। हर महीने की हर छोटी बड़ी जॉब्स का अलर्ट आपको मिलता रहेगा। इसके लिए बस आपको छोटा सा काम करना होगा-
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
हिमाचल का राज्य लोक सेवा आयोग ये खुशखबरी लेकर आ रहा है। अगर आप बेरोजगार हैं तो आपके लिए स्मार्ट फोन पर ही नौकरी का अलर्ट आ जाएगा। इसके लिए आयोग का मोबाइल ऐप ‘अनुप्रयोग’ डाउनलोड करना होगा। इस पर अलर्ट मिलते रहेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
अलर्ट मिलने के बाद इसी ऐप के एक लिंक से आयोग की वेबसाइट पर पहुंचकर नौकरी के लिए आवेदन किया जा सकेगा। साक्षात्कारों का परीक्षा परिणाम भी इस पर आएगा। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग इस ऐप को जल्द लांच करेगा।
4 of 6
अधिसूचना अलर्ट में विज्ञापन, प्रेस नोट, परिशिष्ट, शुद्धिपत्र, परिणाम, आवेदनों की मंजूरी आदि की जानकारी भी मिलेगी। ऑनलाइन आवेदन करना भी आसान होगा एक टच से आयोग की वेबसाइट से वांछित सूचना मिल सकेगी।
विज्ञापन
5 of 6
इस ऐप के लांच होने के बाद अभ्यर्थियों को काफी लाभ मिलेगा। इससे रिक्तियों की अधिसूचनाएं उन्हें जारी करते ही मिलेंगी, जिनके अलर्ट आते रहेंगे। आयोग के अध्यक्ष केएस तोमर ने इसकी पुष्टि की है। इस खास पहल का हिमाचल के बेरोजगारों को खासा लाभ मिलने वाला है।
स्मार्टफोन और फोर जी के इस दौर में बेरोजगार नई तकनीक का इस्तेमाल कर नौकरी के अवसरों की जानकारी ले सकेंगे। केएस तोमर ने बताया कि शीघ्र ही मोबाइल ऐप अनुप्रयोग को लांच करने की तैयारी है।