आरुषि।
- फोटो : संवाद
किसान की बेटी आरुषि 99 प्रतिशत अंकों के साथ बनी दूसरी टॉपर
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 12वीं कक्षा के वार्षिक परिणामों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगर धरयार की छात्रा आरुषि ् ने कला संकाय में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश भर में दूसरा स्थान पाया है। सरकारी स्कूल की इस उपलब्धि ने क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी है। आरुषि के पिता नीरज कुमार किसान हैं, जबकि माता सुमन गृहिणी हैं। आरुषि रोज सुबह 4:30 बजे उठकर पढ़ाई करती और देर रात तक मेहनत में जुटी रहती। खास बात यह रही कि पढ़ाई के साथ-साथ वह घर के कामों में भी बराबर हाथ बंटाती और खेतों से लेकर घरेलू जिम्मेदारियों तक माता-पिता की मदद करती। प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा ने खुशी जताते हुए कहा कि सरकारी स्कूल की छात्रा का इस स्तर पर पहुंचना गर्व की बात है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। आरुषि ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, परिवार के सहयोग और शिक्षकों को दिया है। आरुषि लक्ष्य एक प्रशासनिक अधिकारी बनना है। प्रवक्ता राजनीतिक विज्ञान सुरेश कुमार, प्रवक्ता अंग्रेजी अरुण कुमार, प्रवक्ता इतिहास कमलेश कुमारी, हिंदी प्रवक्ता सुषम लता, डीपीई पवन कुमार और व्यवसायिक शिक्षिका प्रिया सहित सभी अध्यापकों ने उसे बधाई दी।