फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुला सरकारी नौकरियों का पिटारा, 550 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

Wed, 03 May 2017 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
यदि आप भी सरकारी नौकरी निकलने का इंतजार कर रहे हैं तो अब तैयार हो जाइए। फॉरेस्ट गार्ड और पंचायत सहायकों समेत 550 से ज्यादा पदों पर भर्ती होने वाली है। आइए जानते हैं कहां कितने पदों पर होगी भर्ती-

ये भी पढ़ें- कैबिनेट के फैसले: अब 3 साल में रेगुलर होंगे कर्मचारी, सैलरी भी बढ़ी
विज्ञापन

2 of 8
हिमाचल प्रदेश में विभिन्न विभागों में अलग-अलग श्रेणियों के 550 से अधिक पदों को भरा जाएगा। मंत्रिमंडल की बैठक में मंगलवार को नौकरियों सबसे ज्यादा पंचायती राज विभाग में पंचायत सहायकों के 200 पदों को भरा जाएगा। ये पद मरुस्थल विकास परियोजना और जलागम परियोजनाओं की मौजूदा श्रमशक्ति से भरे जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 8
वन विभाग में अनुबंध आधार पर वन रक्षकों के 174 पदों को भी भरा जाएगा। इसके लिए जल्द ही आवेदन मांगें जाएंगे। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में सेकेंडमेंट पर प्रोग्रामर श्रेणी-एक का एक पद भी भरे जाएंगे।

4 of 8
हिमाचल प्रदेश चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से अनुबंध आधार पर सीधी भर्ती से कृषि विस्तार अधिकारियों के 60 पदों को भी भरने की मंजूरी दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग में अनुबंध आधार पर लिपिकों के बैकलॉग के 31 पद भरे जाएंगे। हाल ही में नव सृजित खंड विकास कार्यालयों में आठ पदों को भरने को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

5 of 8
सीधी भर्ती से अनुबंध आधार पर कृषि विकास अधिकारियों के 25 पदों, स्वास्थ्य विभाग में सीधी भर्ती से अनुबंध आधार पर दवा निरीक्षकों के 12 पदों, आबकारी एवं कराधान विभाग में अनुबंध आधार पर कनिष्ठ कार्यालय सहायक सूचना प्रौद्योगिकी के 12 पदों और जनजातीय विभाग में सीधी भर्ती से अनुबंध पर सांख्यिकी सहायकों के दो पदों को भी भरा जाएगा।
विज्ञापन

6 of 8
बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण में अनुबंध आधार पर चार पदों को भरने के अलावा प्रतिनियुक्ति पर सेकेंडमेंट पर पटवारी का एक पद भी भरा जाना है। उद्योग विभाग में सीधी भर्ती से नियमित आधार पर वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी औद्योगिक, केमिकल और मेकेनिकल श्रेणी-एक के तीन रिक्त पदों को भरने को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

7 of 8
व्यावसायिक शिक्षा के तहत सात पदों, मंडी जिले के द्रंग के नारला स्थित राजकीय महाविद्यालय में सीधी भर्ती से अनुबंध आधार पर सहायक प्रोफेसर भौतिक विज्ञान का एक पद सृजित करने की मंजूरी दी। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में अनुबंध आधार पर वरिष्ठ आशुलिपिक का एक पद भरने और सृजित करने को स्वीकृति दी गई। मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिला के डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा में अनुबंध आधार पर रेडियेशन सेफ्टी अधिकारी का एक पद, मेडिकल फिजीसिस्ट के दो पद और भौतिकी टेक्नीशियन के चार पदों को सृजित करने व भरने की स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन

8 of 8
बैठक में अनुसूचित जनजातीय श्रेणी से प्रधानाचार्य नर्सिंग अधिकारी का एक पद और मंडी जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लड़भडोल में नौ पद सृजित करने को मंजूरी दी। मंत्रिमंडल ने अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और दिव्यांगजनों लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण कार्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए निदेशालय स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी प्रोग्रामर का एक पद और प्रत्येक जिले के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर एक-एक पद यानी 12 पद अनुबंध आधार पर भरने का भी फैसला लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें