हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने शनिवार को बारहवीं कक्षा के सभी संकायों का 2022-23 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। ओवरऑल मेरिट और साइंस संकाय में ऊना की ओजस्विनी उपमन्यु 98.6 फीसदी अंक लेकर प्रदेश में टॉपर रही हैं। वाणिज्य संकाय में सिरमौर की वृंदा ठाकुर 98.4 फीसदी अंक लेकर प्रथम स्थान पर रही हैं। कला में तरनीजा, दिव्या ज्योति, नूपुर और जयेश ने संयुक्त रूप से 97.4 फीसदी अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है। पहली बार परिणाम में सरकारी स्कूलों का डंका बजा है जबकि बेटियों ने फिर परचम लहराया है। इस बार परिणाम 79.4 फीसदी रहा है, जो पिछले वर्ष से 14.51 फीसदी कम है। मेरिट के 110 में से 67 स्थान सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने हासिल किए हैं जबकि प्राइवेट स्कूलों के बच्चे 43 स्थानों पर ही जगह बना पाए हैं। इनमें 89 लड़कियां और 21 लड़के शामिल हैं। ओवरऑल मेरिट सूची में सरकारी स्कूलों ने अपना परिणाम सुधारा है।
विज्ञापन
2 of 32
12वीं की ओवरऑल मेरिट लिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
आर्ट्स, कॉमर्स और विज्ञान संकाय की मेरिट लिस्ट में पहले तीन स्थानों पर सरकारी स्कूलों ने कब्जा जमाया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षा में 1,05,369 परीक्षार्थी बैठे थे।
विज्ञापन
3 of 32
12वीं की ओवरऑल मेरिट लिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
इनमें से 83,418 परीक्षार्थी पास हुए हैं जबकि 8,139 परीक्षार्थियों को निराशा हाथ लगी है। 13,335 परीक्षार्थियों का परिणाम कंपार्टमेंट रहा है।
4 of 32
12वीं की ओवरऑल मेरिट लिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
81 का आरएलडी, 13 का पीआरएस, 12 का पीआरसी और 28 परीक्षार्थियों के परिणाम को री-अपीयर घोषित किया गया है।
विज्ञापन
5 of 32
12वीं की ओवरऑल मेरिट लिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
वहीं 12वीं कक्षा की पास प्रतिशतता 79.4 फीसदी रही है, जोकि पिछले वर्ष के मुकाबले 14.51 फीसदी कम है।
विज्ञापन
6 of 32
12वीं की ओवरऑल मेरिट लिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी शिक्षा बोर्ड की बेवसाइट पर परिणाम चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 32
12वीं की ओवरऑल मेरिट लिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश भर में 1,03,932 के करीब विद्यार्थियों ने बोर्ड की टर्म-2 की परीक्षाएं दी थीं।
8 of 32
12वीं की ओवरऑल मेरिट लिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
बोर्ड की ओर से इन परीक्षाओं के आयोजन के लिए प्रदेश में 2200 से अधिक परीक्षा केंद्रों का गठन किया गया था।
9 of 32
12वीं की ओवरऑल मेरिट लिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
बोर्ड की ओर से घोषित परिणाम में 12वीं कक्षा की ओवरऑल मेरिट लिस्ट में 49 विद्यार्थियों ने जगह बनाई। वहीं, कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय की टॉप-10 सूची में 110 विद्यार्थी शामिल हैं।
10 of 32
12वीं की ओवरऑल मेरिट लिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि अगले पांच-छह दिन में दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को भी घोषित कर दिया जाएगा।
11 of 32
कला संकाय की टॉप 10 मेरिट सूची।
- फोटो : अमर उजाला
कला संकाय में 45 स्थानों पर लड़कियों का दबदबा
कला संकाय में 50 विद्यार्थियों ने टॉप-10 सूची में जगह बनाई है। इनमें 43 विद्यार्थी सरकारी और सात विद्यार्थी निजी स्कूलों से संबंध रखते हैं।
12 of 32
कला संकाय की टॉप 10 मेरिट सूची।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, कुल 50 मेधावियों में 45 लड़कियों और पांच लड़के शामिल हैं। कला संकाय में ऊना जिला के डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तर्नीजा शर्मा, मंडी की दिव्या ज्योति, शिमला की नूपुर कायथ और सिरमौर के जयेश ने संयुक्त रूप से (487/97.4%) अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है।
13 of 32
कला संकाय की टॉप 10 मेरिट सूची।
- फोटो : अमर उजाला
शिमला की निहारिका ठाकुर (486/97.4%) अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही है, जबकि संकाय में तीसरे स्थान को चार लड़कियों ने साझा किया है।
14 of 32
कला संकाय की टॉप 10 मेरिट सूची।
- फोटो : अमर उजाला
इनमें हमीरपुर की सानिया और भूमिका ठाकुर के अलावा शिमला की कशिश और तमन्ना ने (485/97%) अंक हासिल किए हैं।
15 of 32
कला संकाय की टॉप 10 मेरिट सूची।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को घोषित कर दिया है। यह परिणाम पिछले वर्षों की अपेक्षा कम है।
16 of 32
कला संकाय की टॉप 10 मेरिट सूची।
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि जो परीक्षार्थी प्रथम अथवा द्वितीय अवधि की लिखित व प्रायोगिक परीक्षा में से किसी विषय की परीक्षा में अनुपस्थित रहे हैं, ऐसे परीक्षार्थियों को उस विषय में अनुपस्थित दर्शाया गया है तथा परीक्षा परिणाम पूर्व निर्धारित मानदंडों के अनुसार ही घोषित किया गया है।
17 of 32
कला संकाय की टॉप 10 मेरिट सूची।
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि जो परीक्षार्थी प्रथम अथवा द्वितीय अवधि की लिखित व प्रायोगिक परीक्षा में से किसी विषय की परीक्षा में अनुपस्थित रहे हैं, ऐसे परीक्षार्थियों को उस विषय में अनुपस्थित दर्शाया गया है तथा परीक्षा परिणाम पूर्व निर्धारित मानदंडों के अनुसार ही घोषित किया गया है।
18 of 32
कला संकाय की टॉप 10 मेरिट सूची।
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि उत्तरपुस्तिकाओं की पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण करवाने के लिए इच्छुक परीक्षार्थी संबंधित पाठशाला के माध्यम से ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
19 of 32
कला संकाय की टॉप 10 मेरिट सूची।
- फोटो : अमर उजाला
पुनर्मूल्यांकन के लिए 500, जबकि पुनर्निरीक्षण के लिए 400 रुपये प्रति विषय की दर र्स 4 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
20 of 32
कला संकाय की टॉप 10 मेरिट सूची।
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में कम से कम 20 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।