फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: रघुनाथ की नगरी में खूब उड़ा गुलाल, मंत्री जी ने लोगों के साथ खेली होली

Tue, 14 Mar 2017 01:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : अजय कुमार
भगवान रघुनाथ की नगरी होली के रंग में सराबोर रही। आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह ने लोगों के साथ जमकर होली का जश्न मनाया।
हिलोपा से भाजपा में शामिल हुए विधायक महेश्वर सिंह ने भी लोगों को खूब गुलाल लगाया।
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : अजय कुमार
रविवार को कुल्लू में बड़ी होली मनाई गई। शहर के लोगों ने एक-दूसरे को खूब गुलाल लगाया। रंगों के इस पावन उत्सव पर शहर के लोगों ने जमकर मस्ती की।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : अजय कुमार
कहीं, डीजे और तो कहीं ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग थिरकते नजर आए। इस दौरान होली गीतों के साथ कुल्लू और लाहौली गानों से भी खूब समां बांधा।

4 of 9
- फोटो : अजय कुमार
शहरवासियों ने ढोलक के साथ टोलियां निकाल कर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। शहर के कलाकेंद्र, प्रदर्शनी मैदान, डॉक्टर कॉलोनी, रथ मैदान और ढालपुर मैदान के साथ सरवरी, सुल्तानपुर, अखाड़ा बाजार, लोअर ढालपुर में होली पर्व मनाया गया।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : अजय कुमार
जबकि, वैरागी समुदाय के लोगों ने भी अलग-अलग टोलियों में होली उत्सव की परंपरा को निभाया। हालांकि देश और प्रदेश में होली उत्सव 13 मार्च को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : अजय कुमार
लेकिन कुल्लू में होली हर साल परंपरा के तहत एक दिन पहले मनाई जाती है। जिला मुख्यालय कुल्लू और ग्रामीण इलाकों में दो दिनों तक होली की धूम रही।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : अजय कुमार
लोगों के साथ होली का जश्न मनाते आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह।

8 of 9
- फोटो : अजय कुमार
लोगों के साथ होली का जश्न मनाते हिलोपा से भाजपा में शामिल हुए विधायक महेश्वर सिंह।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : अजय कुमार
होली के शुभ अवसर पर भगवान रघुनाथ के मंदिर में भक्तों का सुबह से सैलाब उमड़ा रहा और अधिष्ठाता रघुनाथ को गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया। अनिल कुमार, शेर सिंह, उमा ठाकुर अन्नु ठाकुर, जगदीश ठाकुर और प्यारे लाल ने कहा कि होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। होली के दिन कुल्लू का मौसम सुहावना बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें