फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2014 की राजनीति में खूब चमके हिमाचल के ये दबंग

विज्ञापन
1 of 16
साल 2014 हिमाचल की राजनीति के लिए भी खास रहा। कई नेता केंद्रीय राजनीति तक पहुंचे तो कईयों पर रेप, हत्याकांड जैसे संगीन आरोप भी लगे। तस्वीरों में देखें ये खास रिपोर्ट..

विज्ञापन

2014 की राजनीति में खूब चमके हिमाचल के ये दबंग

2 of 16
केंद्रीय स्वास्‍थ्य मंत्री जेपी नड्डा इस साल हिमाचल के सबसे बड़े नेता के रूप में उभरे। वे मोदी केबिनेट में शामिल होने से पहले भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अहम सदस्य रहे। मोदी का उन पर भरोसा कायम था और समय समय पर बड़ी जिम्मेदारी मिलती रही। लेकिन साथ ही उनपर हिमाचल के लिए कुछ भी योजनाएं न लाने का भी आरोप लगा है।
विज्ञापन

2014 की राजनीति में खूब चमके हिमाचल के ये दबंग

3 of 16
सीएम वीरभद्र सिंह भी इस साल चर्चा में रहे। बतौर मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने कई बड़े फैसले लिए। कई नई योजनाएं शुरू की। मगर सरकार के बावजूद कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में जीत नहीं दिला पाए। आईआईएम हिमाचल को मिला मगर एमबीबीएस की सौ सीटें कम हो गई। मंत्री आपस में लड़ते रहे और एम्स राज्य से छीन गया।

2014 की राजनीति में खूब चमके हिमाचल के ये दबंग

4 of 16
सांसद अनुराग ठाकुर के लिए ये साल मिला जुला रहा। वे लोकसभा में सांसद चुने गए और बीसीसीआई में भी उनका कद बढ़ा। मगर दूसरी ओर एचपीसीए से जुड़े चार मामलों में उनके खिलाफ केस और चालान हुए। धर्मशाला में वनडे करवाने में भी वे कामयाब हुआ जबकि युवा भाजपा नेता होने से मोदी ने उन्हें अहम जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन

2014 की राजनीति में खूब चमके हिमाचल के ये दबंग

5 of 16
पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने कई बार जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया। मगर विजिलेंस के एचपीसीए और पेन कार्ड केस में भी ये निशाने पर रहे। विपक्ष के नेता होने के नाते इन्होंने विधानसभा में मुद्दे तो उठाए लेकिन उन्हें लागू करने में ज्यादा सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

2014 की राजनीति में खूब चमके हिमाचल के ये दबंग

6 of 16
नालागढ़ से कांग्रेस विधायक राम कुमार चौधरी ज्योति हत्याकांड केस में चर्चा में रहे। गंभीर आरोप लगने के बाद जब सबूत नहीं मिले तो वे करीब डेढ़ साल बाद बरी हो गए। उनपर आरोप था कि उन्होंने ज्योति की हत्या की थी। इस आरोप में वे चुनाव जीतने के बाद से जेल में बंद थे।
विज्ञापन

2014 की राजनीति में खूब चमके हिमाचल के ये दबंग

7 of 16
पूर्व भाजपा विधायक बलदेव शर्मा पर महिला ने अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ लेकिन राजनीतिक दबाव और सबूत न मिलने से पुलिस कोई ठोस कार्रवाई भी नहीं कर पाई।

2014 की राजनीति में खूब चमके हिमाचल के ये दबंग

8 of 16
परिवहन मंत्री जीएस बाली ज्यादातर समय विवादों के कारण चर्चा में रहे। सीएम वीरभद्र और अन्य मंत्रियों से इनकी अनबन जगजाहिर हुई। किराया बढ़ाया गया लेकिन डीजल की कीमतें कम होने के बावजूद कम नहीं हुआ। सड़क हादसों और कंडक्टर भर्ती के घोटाले के मामले में भी बाली निशाने पर हैं।

2014 की राजनीति में खूब चमके हिमाचल के ये दबंग

9 of 16
स्वास्‍थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने स्वास्‍थ्य के क्षेत्र में कई बड़ी योजनाएं तो शुरू की लेकिन अंजाम तक नहीं पहुंचा पाए। सीएम के साथ भी उनकी दूरियां दिखी जबकि रिसोर्स मोबलाइजेशन कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष पद से भी हटाया गया।

2014 की राजनीति में खूब चमके हिमाचल के ये दबंग

10 of 16
लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद शांता कुमार ने हिमाचल में कमल खिला दिया। वे मोदी कैबिनेट में शामिल होने जा रहे थे लेकिन ज्यादा उम्र के चलते उन्हें नेतृत्व नहीं मिल सका। केंद्र सरकार ने खाद्य निगम और वितरण प्रणाली की एक उच्चस्तरीय कमेटी का पुनर्गठन कर शांता को उसका अध्यक्ष बनाया।

2014 की राजनीति में खूब चमके हिमाचल के ये दबंग

11 of 16
पूर्व स्वास्‍थ्य मंत्री व भाजपा विधायक राजीव बिंदल उस समय चर्चा में आए जब नाहन के लोगों की मांगों को लेकर उन्होंने अनशन शुरू कर दिया। क्षेत्र के लिए बिंदल ने इस साल काफी काम किए हैं। भारी बारिश से नुकसान के मुद्दे पर सरकार भी घेरा।

2014 की राजनीति में खूब चमके हिमाचल के ये दबंग

12 of 16
हिमाचल के वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी इस साल के आखिर में चर्चा में आए। तारादेवी, चंबा आदि में हुए अवैध कटान मामले में विपक्ष ने उन्हें खूब घेरा और इस्तीफा तक मांगा। मगर कटान को रोकने को लेकर वनमंत्री कोई बड़ा फैसला नहीं कर पाए।

2014 की राजनीति में खूब चमके हिमाचल के ये दबंग

13 of 16
पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा ने इस साल के आखिर में ठियोग हाटकोटी सड़क का मामला उठाया। लोगों के साथ पदयात्रा भी की और हाईकोर्ट तक जाने की चेतावनी दी। लेकिन उन पर सवाल उठे कि जब वे खुद मंत्री थे तो फिर इस सड़क का काम क्यों नहीं करवाया।

2014 की राजनीति में खूब चमके हिमाचल के ये दबंग

14 of 16
मंत्री सुधीर शर्मा इस साल कांग्रेस में युवा नेता के तौर पर उभर कर आए। सीएम के साथ उन्होंने शहरी विकास से संबंधित कई बड़ी योजनाएं शुरू की। साफ छवि वाले सुधीर शर्मा से जनता को काफी उम्मीदें हैं।

2014 की राजनीति में खूब चमके हिमाचल के ये दबंग

15 of 16
आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स को विपक्ष ने घेरने की कोशिश की लेकिन खास दबाव नहीं बना। सेब सीजन के दौरान उनके प्रयासों को सराहा गया वहीं, सीएम के साथ भी उनके राजनीतिक संबंध अच्छे रहे।
विज्ञापन

2014 की राजनीति में खूब चमके हिमाचल के ये दबंग

16 of 16
भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा लोकसभा चुनाव जीतने के बाद चर्चा में आए। लोकसभा में उन्होंने हाल ही में बिजली प्रोजेक्ट पर पंजाब के अवैध कब्जे का मामला उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें