जम्मू से श्रीनगर जा रहे सीआरपीएफ के एक काफिले पर पांपोर के निकट हथियारबंद आतंकियों के हमले में हिमाचल के मंडी के जोगिंद्रनगर का जवान शहीद हो गया है। 79वीं बटालियन में कांस्टेबल चालक राजकुमार राणा (41) अपने सीने पर तीन गोलियां खाकर वतन पर कुर्बान हुए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
वतन पर कुर्बान हुआ हिमाचली जवान, सीने पर खाई 3 गोलियां
2 of 5
अपने पिता के नक्शेकदम पर 1999 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए भराडू
गांव के राज कुमार दिसंबर माह में छुट्टी पर घर आए थे। वे अपने परिवार से
यह वादा करके ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे कि चार मार्च को अपनी भतीजी की
शादी पर जरूर आएंगे।
विज्ञापन
वतन पर कुर्बान हुआ हिमाचली जवान, सीने पर खाई 3 गोलियां
3 of 5
शहीद राज कुमार के पिता हरि सिंह की सेना
में सेवा के दौरान बीमारी के चलते मौत हो गई थी। शनिवार शाम को राजकुमार की
शहादत की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर है। रविवार देर रात राणा की
पार्थिक देह पैतृक गांव पहुंच सकती है।
वतन पर कुर्बान हुआ हिमाचली जवान, सीने पर खाई 3 गोलियां
4 of 5
सोमवार को राजकीय सम्मान के
साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। राजकुमार के चाचा शमशेर सिंह ने बताया
कि शनिवार को श्रीनगर से फोन आया कि आतंकी हमले में हवलदार राजकुमार शहीद
हो गए हैं।
वतन पर कुर्बान हुआ हिमाचली जवान, सीने पर खाई 3 गोलियां
5 of 5
सीने पर तीन गोलियां खाकर राजकुमार ने देश के लिए
सर्वोच्च बलिदान दिया। वे अपने पीछे दादी निहारखू देवी, माता उर्मिला,
पत्नी सीतु और दो बेटियां अंशिता एवं कशिश छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रो
कर बुरा हाल है।