वहीं, दोपहर बाद धौलाधार की पहाड़ियों पर भी हल्की बर्फबारी हुई है। जिला किन्नौर में सुमरा, शलखर, ठंगी, कुन्नोचारंग, नेसंग, लिप्पा आसरंग, हांगो, चुलिंग, छितकुल, रक्षम, बटसेरी, सांगला सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 10 से 15 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है, वहीं जिले के निचले इलाकों में दिन भर मौसम खराब रहा।