25 सितंबर तक प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार हैं। ऊना में अधिकतम तापमान 31.8, भुंतर में 31.6, बिलासपुर में 30.0, हमीरपुर में 29.8, सुंदरनगर में 29.3, सोलन में 28.0, चंबा में 27.8, कांगड़ा में 27.1, नाहन में 26.4, धर्मशाला में 23.6, केलांग में 22.7, शिमला में 22.5, कल्पा में 22.3 और डलहौजी में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।