चंबा जिले में बीते 24 घंटों से होने वाली बारिश ने कहर ही बरपा कर रख दिया है। भारी बारिश के साथ-साथ जिले के कबायली क्षेत्र भरमौर, पांगी, सलूणी, किहार, तीसा, सलूणी, साहो की ऊपरी चोटियों पर दस से पंद्रह सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है। भारी बारिश से चंबा-पठानकोट मार्ग तीन जगहों पर भूस्खलन के चलते यातायात के लिए अवरूद्घ पड़ गया। इसके अलावा जिले के दो दर्जन मार्ग बंद हो जाने से दर्जन भर सरकारी व निजी बसों के पहिए थम गए।