फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: ठंड की परवाह किए बिना अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पहुंचे सैलानी, सोलंगनाला में की मस्ती

Tue, 15 Dec 2020 08:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग/मनाली (कुल्लू)/ शिमला
विज्ञापन
1 of 7
हिमाचल में सैलानी - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के मनाली से अटल टनल तक सड़क को बीआरओ ने यातायात के लिए बहाल कर दिया है। इससे स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी अटल टनल के साउथ से नॉर्थ पोर्टल तक आवाजाही की अनुमति मिली है। मंगलवार को मौसम साफ रहने पर सोलंगनाला से लेकर नॉर्थ पोर्टल तक सैकड़ों पर्यटक पहुंचे। कई पर्यटकों ने शीत मरुस्थल की वादियों को निहारने की चाह भी जताई। लेकिन सुरक्षा को देखते हुए पर्यटकों को नर्सरी से आगे जाने की अभी प्रशासनिक अनुमति नहीं है। 

 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
 पूरा दिन पर्यटक बर्फ के बीच अठखेलियां करते नजर आए। पर्यटकों ने सोलंगनाला, अटल टनल के साथ गुफा होटल और पागलनाला में बर्फ के बीच मौज-मस्ती की। सैलानियों ने ठंड की परवाह न करते हुए कुदरत के अद्भुत नजारों को अपने कैमरे में कैद किया। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उधर, अब अटल टनल की ख्याति भी देश-विदेश तक पहुंच चुकी है। शीघ्र ही अटल टनल की झांकी 26 जनवरी की परेड में देखने को मिल सकती है। इन दिनों जितने भी सैलानी मनाली का रुख कर रहे हैं, उनकी जुबान पर अब रोहतांग दर्रा के स्थान पर अटल टनल का नाम है।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों की पहली पसंद अटल टनल है। उसके बाद वे अपना आगामी कार्यक्रम बना रहे हैं। अटल टनल नॉर्थ पोर्टल के पास बसे तेलिंग गांव के सुरिंद्र कटोच, विनोद मिरुपा, समीर और पंकज ने कहा कि मंगलवार को दोपहर तक करीब 70 पर्यटक वाहन उत्तरी छोर के गुफा होटल पहुंचे। रात के समय सड़क पर पानी जमने और फिसलन होने के चलते प्रशासन ने वाहन चालकों को केवल दिन के समय 11 से चार बजे तक ही टनल से चलने की एडवाइजरी जारी की है। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
ठंड की चपेट में हिमाचल
वहीं, हिमाचल में 21 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तापमान में कमी आने की संभावना भी है। प्रदेश में सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान में लगातार कमी आ रही है। मनाली और सोलन में न्यूनतम तापमान शून्य और धर्मशाला में एक डिग्री तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई। मैदानी जिलों में मंगलवार सुबह भी धुंध छाई रही। दोपहर बाद इन क्षेत्रों में धूप खिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
 मंगलवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 20.5, हमीरपुर में 20.2, सोलन में 18.5, नाहन में 18.0, कांगड़ा में 17.2, सुंदरनगर में 17.7, चंबा में 16.1, शिमला में 14.0, धर्मशाला में 11.4, कल्पा में 8.6, डलहौजी में 3.8 और केलांग में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 6.4, कल्पा में माइनस 1.7, मनाली में 0.2, सोलन में 0.5, धर्मशाला में 1.6, डलहौजी में 1.4, कुफरी में 2.8, मंडी में 3.1, शिमला में 3.6, कांगड़ा में 6.4 और ऊना में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें