फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में स्कूल बस हादसाः खून से लथपथ बच्चों को देख कांप उठी हर किसी की रूह

Sat, 04 Nov 2017 09:50 AM IST
टीम डिजिटल/ शिमला
विज्ञापन
1 of 6
आगरा में एनएच 2 हिमाचल के स्कूल की बस पलटने के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। घटनास्‍थल आबादी से दूर होने के कारण प्रशासनिक मदद देर से पहुंची तो आसपास के ग्रामीण फरिश्ता बनकर आए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
हिमाचल प्रदेश के कोटली से स्कूल के बच्चों को टूर पर लेकर आगरा आ रही बस एनएच-दो पर पलट गई। हादसे में 47 छात्र-छात्राओं समेत 57 लोग घायल हो गए। जबकि बस चालक हरीश शर्मा पुत्र हंसराज शर्मा उम्र 40 निवासी समखेतर सदर मंडी हिमाचल प्रदेश की मौत हो गई है।
विज्ञापन

3 of 6
ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। सड़क पर खून से लथपथ बच्चों को देख सभी की रूह कांप गई लेकिन फिर भी बचान कार्य जारी रखा। 

4 of 6
बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश के आलोक भारती स्कूल के बच्चों को लेकर आ रही एक बस का टायर एनएच 2 पर आकर फट गया। बच्चों से भरी बस असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ी और फिर पलट गई।
विज्ञापन

5 of 6
बच्चों को लेकर आ रही बसें चंडीगढ़ के गोल्डन टूर एंड ट्रैवल्स की हैं। दो बसों में करीब 100 बच्चे सवार थे। जिस बस में हादसा हुआ उसमें 47 बच्चे, 4 टूर ऑपरेटर और 5 टीचर सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
11 बच्चे गंभीर रूप से घायल है।  ये जय हॉस्पिटल और एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से एक छाद्घ अभिषेक का हाथ कट गया है। बस के ड्राइवर हरीश की हालत भी बेहद नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें