फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Rain: रेड अलर्ट के बीच बारिश ने बरपाया कहर, कुल्लू-मंडी में बादल फटा, पांच की मौत, देखें तबाही

Sun, 09 Jul 2023 05:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
ब्यास नदी में बही गाड़ी। - फोटो : संवाद
रेड अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में बारिश ने कहर बरपा दिया है। शिमला के कुमारसेन, रामपुर और कुल्लू में पांच लोगों की मौत हुई है। कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के जगराई नाला में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। मंडी जिले के थुनाग में बादल फटने से मलबा और पानी लोगों के घरों में घुस गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 10 और 11 जुलाई को अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री की ओर से जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गई। निदेशक उच्च शिक्षा की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

2 of 6
थुनाग में बादल फटा। - फोटो : संवाद
मंडी और कुल्लू जिले में कई गाड़ियां खिलौने की तरह ब्यास और पार्वती नदी में बह गईं। प्रदेश भर में नदी नाले उफान पर हैं। भारी बारिश के कारण शिमला से मंडी-हमीरपुर-कांगड़ा के लिए हाईवे और अन्य सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई है। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : संवाद
शिमला मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग- 205 पर घंडल के पास बने लोहे के ब्रिज के नी चे से भूस्खलन हो रहा है जिस कारण पुल पर यातायात एकतरफा चलाया जा रहा है। शिमला पुलिस ने इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है।

4 of 6
- फोटो : संवाद
शिमला से अर्की, शालाघाट, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी की ओर जाने वाले वाहन घंडल के पास बने लोहे के ब्रिज से ही गुजरेंगे। जबकि अर्की, शालाघाट, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी से  शिमला की ओर आने वाले वाहन बंगोरा (गलोग), कालीहट्टी, नालहट्टी, हरीदेवी, घनाहट्टी सड़क का प्रयोग करें। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : संवाद
शिमला में पांच साल बाद जुलाई में एक दिन के दौरान झमाझम बारिश हुई है। 79 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। इससे पहले साल 2018 में 118 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : संवाद
ऊना में वर्ष 1993 के बाद 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई है। वर्ष 1993 में 188 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस बार 166 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें